पटना : राज्यसभा सांसद ने महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार आज सत्ता में बने रहने के लिए भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री के बयान पर टिप्पणी करने की नैतिक पात्रता है ही नहीं।
सुशील मोदी ने बताया कि लालू प्रसाद के समर्थन से नीतीश कुमार जो सरकार चला रहे हैं, वह भ्रष्टाचारियों के द्वारा, भ्रष्टाचारियों के लिए और भ्रष्टाचारियों की शासन व्यवस्था है।
ऐसी सरकार का नेतृत्व करने वाले नीतीश कुमार को भ्रष्टाचारियों के ध्रुवीकरण संबंधी प्रधानमंत्री के कथन पर टिप्पणी करने की कोई नैतिक पात्रता नहीं है।
मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तेजस्वी प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बना कर बगल में बिठाया, वे 750 करोड़ के मॉल घोटाले में चार्जशीटेड हैं।
उन पर ट्रायल शुरू होने वाला है और जिस राजद के समर्थन से सरकार बनी, उसके सुप्रीमो लालू प्रसाद चारा घोटाले के 5 मामलों में सजायाफ्ता हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर मॉल घोटाले के आरोप लगने और सीबीआई का छापा पड़ने पर 2017 में बिंदुवार जवाब मांगा था, उसके जवाब क्या उन्हें मिल गए ?
क्या तेजस्वी यादव को क्लीनचिट मिली कि उनसे फिर हाथ मिला लिया।
सुशील मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षक घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी, झारखंड में पत्नी की कंपनी को खनन का ठेका देने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और महाराष्ट्र के दो पूर्व मंत्रियों (अनिल देशमुख, नवाब मलिक) के विरुद्ध जांच एजेंसियों की कार्रवाई में गलत क्या है ?
नीतीश कुमार बतायें कि क्या सीबीआई, ईडी को बंद कर देना चाहिए ?
सुशील मोदी ने कहा कि 130 करोड़ लोगों के देश में हजारों लोग पीएम बनने की पात्रता रख सकते हैं, पीएम मैटेरियल हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री तो वही बनेगा, जिसकी पार्टी को लोकसभा में 250 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन प्राप्त हो।
Article Advertisement
Politics
सुशील मोदी ने बताया कि लालू प्रसाद के समर्थन से नीतीश कुमार जो सरकार चला रहे हैं, वह भ्रष्टाचारियों के द्वारा, भ्रष्टाचारियों के लिए और भ्रष्टाचारियों की शासन व्यवस्था है।
पटना : राज्यसभा सांसद ने महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार आज सत्ता में बने रहने के लिए भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री के बयान पर टिप्पणी करने की नैतिक पात्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
