अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीबिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसल बर्बाद, किसानों को कितना अनुदान मिलेगा? भागलपुर-भोजपुर में ज्यादा नुकसानPithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंगभीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान, Bihar Hindi Newsअमेरिकी महिला ने बिहार में बसाया घर, इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर करती हैं वीडियोसम्राट चौधरी के दफ्तर पर महिलाओं का हुजूम, मुफ्त जमीन के लिए रोज लग रही भीड़; अफसरों के हाथ-पैर फूलेभारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीबिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसल बर्बाद, किसानों को कितना अनुदान मिलेगा? भागलपुर-भोजपुर में ज्यादा नुकसानPithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंगभीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान, Bihar Hindi Newsअमेरिकी महिला ने बिहार में बसाया घर, इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर करती हैं वीडियोसम्राट चौधरी के दफ्तर पर महिलाओं का हुजूम, मुफ्त जमीन के लिए रोज लग रही भीड़; अफसरों के हाथ-पैर फूले

Article Advertisement

Politics

वयोवृद्ध वामपंथी नेता मल्लू स्वराज्यम का निधन

वयोवृद्ध वामपंथी नेता मल्लू स्वराज्यम का निधन हैदराबाद, 19 मार्च (भाषा) वयोवृद्ध वामपंथी नेता मल्लू स्वराज्यम का शनिवार को यहां के निजी अस्पताल में 93 साल की आयु में निधन हो गया। उन्हें तेलंगाना में निजामशाही के दौरान जमींदारों और रजाकरों के खिलाफ चले सशस्त्र आंदोलन में निभाई गई भूमिका के लिए जाना ज

वयोवृद्ध वामपंथी नेता मल्लू स्वराज्यम का निधन

Article Advertisement

वयोवृद्ध वामपंथी नेता मल्लू स्वराज्यम का निधन हैदराबाद, 19 मार्च (भाषा) वयोवृद्ध वामपंथी नेता मल्लू स्वराज्यम का शनिवार को यहां के निजी अस्पताल में 93 साल की आयु में निधन हो गया। उन्हें तेलंगाना में निजामशाही के दौरान जमींदारों और रजाकरों के खिलाफ चले सशस्त्र आंदोलन में निभाई गई भूमिका के लिए जाना जाता है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि स्वराज्यम को निमोनिया की शिकायत होने पर एक मार्च को भर्ती कराया गया था और शनिवार को रात आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। माकपा सूत्रों ने बताया कि स्वराज्यम के पार्थिव शरीर को यहां माकपा के मुख्यालय एमबी भवन में रखा जाएगा और रविवार की सुबह लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बाद में पार्थिव शरीर को नलगोंडा चिकित्सा महाविद्यालय को दान कर दिया जाएगा। माकपा ने बताया कि स्वराज्यम का जन्म तेलंगाना के मौजूदा सूर्यपेट जिले में 1931 में हुआ था और उन्होंने दस साल की उम्र में ही मैक्सिम गोर्की के उपन्यास ‘मदर’से प्रभावित होकर समाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्य करना शुरू कर दिया था। जमींदार परिवार में जन्म होने के बावजूद स्वराज्यम अपने भाई भीमरेड्डी नरसिंह रेड्डी और आंध्र महिला सभा के कार्यक्रमों से प्रभावित होकर लोगों के लिए काम किया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा के पूर्व महासचिव एस सुधाकर रेड्डी और अन्य कई नेताओं ने स्वराज्यम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read