अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Lakhimpur Kheri News: मैत्री मैच में नेपाल ने भारत को 3-2 से हरायाBiharsharif News: बिहार ग्रामीण बैंक की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग: हर आने-जाने वाले व्यक्ति की आईडी जांचीबिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तारकृष्णनगर में आज, बढ़नी में कल होगा मूर्ति विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा से सटे दोनों कस्बों में सुरक्षा के बीच श...इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचLakhimpur Kheri News: मैत्री मैच में नेपाल ने भारत को 3-2 से हरायाBiharsharif News: बिहार ग्रामीण बैंक की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग: हर आने-जाने वाले व्यक्ति की आईडी जांचीबिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तारकृष्णनगर में आज, बढ़नी में कल होगा मूर्ति विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा से सटे दोनों कस्बों में सुरक्षा के बीच श...इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैच

Article Advertisement

Crime

पंजाब में सत्ता में आने पर सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क व बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा: केजरीवाल

पंजाब में सत्ता में आने पर सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क व बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा: केजरीवाल लुधियाना(पंजाब), 30 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में

पंजाब में सत्ता में आने पर सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क व बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा: केजरीवाल

Article Advertisement

पंजाब में सत्ता में आने पर सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क व बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा: केजरीवाल लुधियाना(पंजाब), 30 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है, तो वह राज्य में सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क और बेहतर इलाज उपलब्ध कराएगी। पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज मैं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित गारंटी देने आया हूं।’’ उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं से संबंधित ‘‘छह गारंटी’’ दी और वादा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आयी तो इन्हें लागू किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा, ‘‘पंजाब में सरकारी अस्पतालों में हालात इतने खराब है कि लोगों को मजबूरन निजी अस्पताल जाना पड़ता है और निजी अस्पतालों में लूट है। राज्य में सरकारी अस्पतालों में लोग दवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता और बेहतर उपकरण से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हमने दिल्ली में सरकारी अस्पतालों की सूरत बदल दी। मैं (पंजाब में आप के सत्ता में आने की स्थिति में) नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए छह गारंटी दे रहा हूं ।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, जो निजी अस्पतालों के समान होगा। सभी दवाएं, जांच और ऑपरेशन नि:शुल्क होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही ऑपरेशन का खर्च 10-15 लाख रुपये हो, वह भी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क होगा। पंजाब में प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा जिसमें उस व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधित सभी सूचना होगी। बेहतर इलाज देना हमारी जिम्मेदारी होगी। सभी आंकड़ें ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।’’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तरह पंजाब में ‘‘पिंड क्लिनिक’’ खोले जाएंगे। ऐसे 16,000 क्लिनिक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपकरण मुहैया कराए जाएंगे और बड़े चिकित्सा केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप सत्ता में आती है तो सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च हमारी (पार्टी की) सरकार वहन करेगी।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read