थोड़ी देर बाद ही ओपीडी से निकल जाते हैं डॉक्टर सदर अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति किए जाने के बावजूद मरीजों की परेशानी दूर होती नहीं दिख रही है।
हालांकि सदर अस्पताल की ओपीडी को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए करीब तीन दर्जन डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया।
इसके बावजूद गुरुवार को ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही।
डीएस खुद नेत्र विभाग में बैठ कर मरीजों का इलाज करते नजर आए।
मालूम हो कि सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के 67 डॉक्टर प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
लेकिन उनमें से 35 डॉक्टरों ने ही सदर अस्पताल में योगदान दिया है।
आधे डॉक्टरों ने प्रतिनियुक्ति के बावजूद सदर अस्पताल में योगदान नहीं दिया है।
योगदान करने वाले 35 डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट बना दिया गया है।
इसके बावजूद ओपीडी में मरीजों को इलाज कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
ओपीडी में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बच्चा वार्ड में मात्र एक डॉक्टर डॉ. डीपी गुप्ता इलाज करते नजर आए।
बरामदा पर महिलाएं छोटे- छोटे बच्चे को लेकर अपनी बारी आने का इंतजार करती नजर आयीं।
राजपुर की अमीर खातून, पटोरी की शैल देवी ने बताया कि वे लोग बहुत देर तक पुर्जा काउंटर पर लाइन में लगी रहीं।
अब डॉक्टर के पास काफी देर से लाइन में लगी हंै।
साहूगढ़ की निभा देवी ने बताया कि वह भी काफी देर से लाइन में हैं।
उसे भी अपनी पुत्री का इलाज कराना था।
डॉक्टरों की कमी का हाल यह रहा कि नेत्र विभाग में डीएस सुमन झा स्वयं मरीजों के बीच घिरे रहे।
उन्होंने ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज किया।
मेडिकल कॉलेज से प्रतिनियुक्त किए गए डॉक्टरों का रोस्टर जारी कर दिया गया है।
सभी डॉक्टरों को पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
थोड़ी देर बाद ही ओपीडी से निकल जाते हैं डॉक्टर
थोड़ी देर बाद ही ओपीडी से निकल जाते हैं डॉक्टर सदर अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति किए जाने के बावजूद मरीजों की परेशानी दूर होती नहीं दिख रही है। हालांकि सदर अस्पताल की ओपीडी को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए करीब तीन दर्जन डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया। इसके बाव

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा; 8 सीटों पर होगा मुकाबला

Bihar
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, MLC चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
