भाजपा के जिला महामंत्री कौशल झा ने AIMIM नेता व पूर्व विधायक तौसीफ आलम के खिलाफ बहादुरगंज थाने में शिकायत की है. पढ़ें पूरी खबर किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज कॉलेज मैदान में शनिवार को एआईएएमआईएम की सभा आयोजित हुई थी. यह सभा गंभीर विवाद में घिर गई है. एआईएएमआईएम नेता व पूर्व विधायक तौसीफ आलम पर बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. तौसीफ आलम पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए बहादुरगंज थाने में आवेदन दिया गया है. AIMIM नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप: आवेदन रविवार को भाजपा के जिला महामंत्री कौशल झा ने दिया है. भाजपा के महामंत्री कौशल झा द्वारा बहादुरगंज थाने मे दिए गए आवेदन के अनुसार सभा के दौरान तौसीफ आलम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. जो न्यायसंगत नहीं है. प्रशासनिक कार्रवाई की मांग: दिए गए आवेदन के अनुसार सभा का वीडियो और डिजीटल साक्ष्य भी थाने को उपलब्ध करवाई जा रही है. मामले को लेकर भाजपा नेता ने प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है. कौशल झा ने कहा कि मंच से भड़काऊ भाषण दिया गया था. उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि 03.05.2025 को बहादुरगंज वाजाक्षेत्र अन्तर्गत बहादुरगंज कॉलेज बहादुरगंज के ग्राउण्ड में आयोजित ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएएमआईएम) की सभा के मंच से आरोपी तौसीफ आलम ने सम्प्रदाय विशेष का पक्ष लिया. साम्प्रदायिक सदभावना बिगाड़ने एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर व्यक्तिगत आक्षेप और टीका-टिप्पणी की. "तुम्हारा भी अंतिम संस्कार होगा, कब्र में हड्डी नजर नहीं आयेगी, आदि संबंधित घोर आपत्तिजनक उदबोधन किया गया. राजनीतिक लाभ व स्वार्थवश सम्प्रदाय विशेष की आड़ में साम्प्रदायिक सद्भावना को ठेस पहुंचाकर एक विशेष समुदाय को भड़काने का काम कर संसद से पारित स्टैंडिग वक्फ संशोधन कानून पर घोर आपत्तिजनक टिप्पणी कर खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ायी गई है, जो मामला न्यायसंगत नहीं है."- कौशल झा,भाजपा के जिला महामंत्री पेश किया गया वीडियो सबूत: कौशल झा ने कहा कि ये कानुनी दृष्टि से आपराधिक कृत्य से जुड़ा प्रतीत होता है. संबंधित मामले का डिजीटल और वीडियो साक्ष्य मौजूद है. जिस पर प्रशासन को भी स्वतः संज्ञान लेने की आवश्यकता है. किशनगंज में हुई थी सभा : बता दें कि शनिवार को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल से बिहार चुनाव के प्रचार का शंखनाद किया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर केंद्र और बिहार सरकार पर हमला किया.
Article Advertisement
Seemanchal
असदुद्दीन ओवैसी की सभा में प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, बीजेपी महामंत्री पहुंचे थाने - OBJECTIONABLE REMARKS AGAINST PM
भाजपा के जिला महामंत्री कौशल झा ने AIMIM नेता व पूर्व विधायक तौसीफ आलम के खिलाफ बहादुरगंज थाने में शिकायत की है. पढ़ें पूरी खबर किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज कॉलेज मैदान में शनिवार को एआईएएमआईएम की सभा आयोजित हुई थी. यह सभा गंभीर विवाद में घिर गई है. एआईएएमआईएम नेता व पूर्व विधायक तौसी
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Seemanchal
कटिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर: घरों में कमर तक पानी, टीन की नाव पर जल रहा चूल्हा; गांव छोड़ रहे लोग

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
