अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामानबिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान

Article Advertisement

Politics

सुशील मोदी ने मंत्री रामानंद यादव पर किया मानहानि का केस, कोर्ट पहुंची नेताओं की जुबानी जंग; जानें पूरा मामला

सुशील मोदी ने मंत्री रामानंद यादव पर किया मानहानि का केस, कोर्ट पहुंची नेताओं की जुबानी जंग; जानें पूरा मामला बिहार में महागठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही पक्ष और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। अब ये लड़ाई अदालत पहुंच गई है। पूर्व डिप्टी सीएम एवं बीजेपी सांसद सुशील मोदी

सुशील मोदी ने मंत्री रामानंद यादव पर किया मानहानि का केस, कोर्ट पहुंची नेताओं की जुबानी जंग; जानें पूरा मामला

Article Advertisement

सुशील मोदी ने मंत्री रामानंद यादव पर किया मानहानि का केस, कोर्ट पहुंची नेताओं की जुबानी जंग; जानें पूरा मामला बिहार में महागठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही पक्ष और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। अब ये लड़ाई अदालत पहुंच गई है। पूर्व डिप्टी सीएम एवं बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने नीतीश सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री रामानंद यादव पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। सुशील मोदी की ओर से कहा गया है कि मंत्री रामानंद ने उनपर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। दूसरी ओर, आरजेडी का कहना है कि वह कोर्ट में इस मुकदमे को लड़ेगी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को आरजेडी नेता एवं खान और भूतत्व मंत्री रामानंद यादव पर मानहानि का मुकदमा दायर किया। परिवादी सुशील कुमार मोदी ने पटना सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत यह मुकदमा दायर कराया है। सुशील मोदी ने परिवाद में कहा कि मंत्री रामांनद यादव ने उन पर उपमुख्यमंत्री रहते अपनी ताकत का इस्तेमाल कर क्रिश्चियन सोसाइटी की जमीन पर मॉल का निर्माण और खेतान मार्केट की जमीन जबर्दस्ती कब्जा का आरोप लगाया है। पिछले महीने ही सुशील मोदी ने इस मामले में मंत्री रामानंद यादव को कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस में कहा गया था कि रामानंद यादव ने उनपर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने खेतान मार्केट और मॉल की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कराया था। सुशील मोदी ने मंत्री रामानंद से इस आरोप से जुड़े दस्तावेज एक हफ्ते के भीतर सार्वजनिक करने की मांग की थी। साथ ही ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी भी दी थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read