अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितबिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगेनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतबिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितबिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगेनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारत

Article Advertisement

Sports

टी20 विश्व कप टीम में बुमराह, हर्षल की वापसी, शमी स्टैंड-बाय में

टी20 विश्व कप टीम में बुमराह, हर्षल की वापसी, शमी स्टैंड-बाय में दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और डेथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज हर्षल पटेल की चोट से उबरने के बाद ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। इस

टी20 विश्व कप टीम में बुमराह, हर्षल की वापसी, शमी स्टैंड-बाय में

Article Advertisement

टी20 विश्व कप टीम में बुमराह, हर्षल की वापसी, शमी स्टैंड-बाय में दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और डेथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज हर्षल पटेल की चोट से उबरने के बाद ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। इस विश्व कप में भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेलेगा। बुमराह के पीठ में चोट लगी थी जबकि हर्षल की मांसपेशियों में खिंचाव था। इन दोनों ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया)’ किया और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उन्हें फिट घोषित किया। आवेश खान और रवि बिश्नोई हालांकि विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने से चूक गये। बिश्नोई की जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी गयी। टीम में हर्षल की वापसी के बाद वैसे भी आवेश के लिए जगह नहीं बनती। आवेश ने आखिरी ओवरों में काफी खर्चीले रहे है। उन्होंने इस दौरान 18 रन प्रति ओवर (आखिरी ओवरों में) के हिसाब से रन लुटाये है। बिश्नोई के लिए हालांकि यह निराशाजनक जरूर है क्योंकि उन्होंने एशिया कप के ‘सुपर फोर’ मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम के नियमित स्पिनर युजवेन्द्र चहल से अच्छा प्रदर्शन किया था। चहल टीम के लिए पहली प्राथमिकता के स्पिनर है और एक ही टीम में दो लेग स्पिनर की जगह मुश्किल से बनती ऐसे में चयनकर्ताओं ने अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को मौका देने का फैसला किया। विश्व कप में भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और संभवत: श्रीलंका (क्वालीफायर जीतने पर) की टीमें होगी। इन सभी टीमों में बायें हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए अश्विन की भूमिका अहम हो सकती है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हालांकि टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे। वह विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली श्रृंखलाओं की टीम का हिस्सा होंगे। शमी उन चार ‘स्टैंड-बाय’ खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। विश्व कप के लिए ‘रिजर्व’ खिलाड़ियों में शमी के अलावा श्रेयस अय्यर, बिश्नोई और तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल हैं। टीम में बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा परेशानी होगी। एशिया कप में भी बल्लेबाजों ने निराश किया। रविन्द्र जडेजा के चोटिल होने के बाद सिर्फ विकेटकीपर ऋषभ पंत ही विशेषज्ञ बायें हाथ के बल्लेबाज है। ऐसे में यह देखना होगा कि उनके साथ टीम में ‘फिनिशर’ दिनेश कार्तिक का इस्तेमाल कैसे होगा। हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान फिटनेस और कंडीशनिंग से संबंधित काम के लिए एनसीए जायेंगे। टीमें: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। स्टैंड-बाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह। दक्षिण अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read