अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Crime

बिहार पुलिस से एनकाउंटर में कुख्यात जटा यादव ढेर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा दियारा

बिहार पुलिस से एनकाउंटर में कुख्यात जटा यादव ढेर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा दियारा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में रविवार देर रात पुलिस की शराब माफिया से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान कुख्यात जटा यादव को पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया। दोनों तरफ से करीब 50 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने मौक

बिहार पुलिस से एनकाउंटर में कुख्यात जटा यादव ढेर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा दियारा

Article Advertisement

बिहार पुलिस से एनकाउंटर में कुख्यात जटा यादव ढेर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा दियारा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में रविवार देर रात पुलिस की शराब माफिया से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान कुख्यात जटा यादव को पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया। दोनों तरफ से करीब 50 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने मौके से एक ट्रेलर शराब जब्त की है। एनकाउंटर श्रीनगर थाना इलाके में दियारा के चैनपट्टी घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि शराब को लेकर पुलिस रात दो बजे गंडक नदी के दियारा में छापेमारी करने पहुंची। इस पर जटा यादव के गिरोह ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान जटा यादव समेत अन्य ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से 50 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं। दियारा इलाका सुबह पांच बजे तक गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राता रहा। गंडक के रास्ते यूपी से हो रही थी शराब की तस्करी पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात जटा यादव मारा गया। मौके से पुलिस ने चार खोखे बरामद किए और एक ट्रेलर शराब जब्त की है। जटा यादव गिरोह के आधा दर्जन बदमाशों के घायल होने की सूचना है। बता दें कि माफिया नौतन और बैरिया में गंडक नदी के रास्ते यूपी से शराब की तस्करी करके पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले समेत उत्तर बिहार के अन्य हिस्सों में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली की बैरिया प्रखंड के चैनपट्टी घाट पर शराब की बड़ी खेप आने वाली है। इसी आधार पर श्रीनगर, बैरिया, नौतन समेत चार थानों की पुलिस कार्रवाई करने देर रात गंडक नदी के दियारे पर पहुंची।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read