NICL में 500 सहायक पदों पर निकली भर्ती, ₹39,000 तक मिलेगी सैलरी, जानें कैसे करें आवेदन नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹39,000 तक की सैलरी मिलेगी।
आइए जानते हैं कैसे करें ऑनलाइन आवेदन... अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इंश्योरेंस सेक्टर में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो यह एक शानदार मौका है।
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने सहायक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2024 से 11 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद और सैलरी इस भर्ती के तहत NICL ने 500 सहायक पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को ₹39,000 तक की सैलरी मिलेगी।
आवेदन करने की अंतिम तारीख आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही है और इसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर 2024 है।
प्रारंभिक परीक्षा 30 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर 2024 को होगी।
आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अक्टूबर 1994 से पहले और 1 अक्टूबर 2003 के बाद नहीं होना चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा चयन प्रक्रिया में दो ऑनलाइन परीक्षाएं (प्रारंभिक और मुख्य) होंगी।
प्रारंभिक परीक्षा के बाद, सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी।
इसके बाद, क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा होगी।
मुख्य परीक्षा के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आवेदन करने के लिए कितना देनी होगी फीस आवेदन शुल्क SC, ST, पीडब्ल्यूबीडी और ईएक्सएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹100 है, जबकि सभी अन्य श्रेणियों के लिए यह ₹850 रखा गया है।
कैसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए सबसे पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
होमपेज पर “NICL Recruitment” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें, फिर फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म सबमिट करके उसकी एक कॉपी भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
Article Advertisement
Jobs
NICL में 500 सहायक पदों पर निकली भर्ती, ₹39,000 तक मिलेगी सैलरी, जानें कैसे करें आवेदन
NICL में 500 सहायक पदों पर निकली भर्ती, ₹39,000 तक मिलेगी सैलरी, जानें कैसे करें आवेदन नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹39,000 तक की सैलरी मिलेगी। आइए जानते हैं कैसे करें ऑनलाइन आवेदन... अगर आप सरकारी नौकरी की तैयार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Jobs
बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी किया

Jobs
12वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका: CPCB में 51 Vacancy, ₹1.71 लाख तक Salary; आज रात बंद होगा आवेदन

Jobs
10वीं पास के लिए India Post में 23,757 पदों पर भर्ती: आज से आवेदन शुरू, बिना लिखित परीक्षा ऐसे बनेगी Merit List

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा; 8 सीटों पर होगा मुकाबला
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
