दिल्ली में 50% लोगों ने ही मांगी बिजली सब्सिडी, चुकाएंगे पूरा बिल; केजरीवाल सरकार पर कम हुआ बोझ वर्तमान में बिजली पर सब्सिडी पा रहे 47 लाख लोगों में से आधे लोगों ने आगे भी सब्सिडी जारी रखने के लिए पंजीकरण करा लिया है।
गुरूवार दोपहर तक 22.82 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली सब्सिडी जारी रखने के लिए आवेदन कर चुके है।
दिल्ली में आगामी एक अक्तूबर से बिजली सब्सिडी एक वैकल्पिक व्यवस्था होगी।
सिर्फ मांगने पर ही सब्सिडी मिलेगी, अगर आवेदन नहीं किया तो यह अगले बिल से बंद हो जाएगी।
दिल्ली में वर्तमान में करीब 58 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता है, जिसमें 47 लाख के करीब लोगों को बिजली पर सब्सिडी का फायदा मिलता है।
बिजली के 30 लाख उपभोक्ता जिनका बिजली का बिल जीरो आता है जबकि 16-17 लाख उपभोक्ता ऐसे है जिनका बिजली का बिल आधा आता है।
अब इन 47 लाख उपभोक्ताओं में आगामी एक अक्तूबर से उन्हें ही बिजली की सब्सिडी मिलेगी जो कि आवेदन करेंगे।
सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बिजली पर सब्सिडी देने के लिए 3250 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है।
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए सबसे अधिक आवेदन बीआरपीएल इलाके से आया है इस बिजली आपूर्ति कंपनी के इलाके से 10.59 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके है।
वहीं बीवाईपीएल के इलाके से 5.44 लाख, टाटा पावर के इलाके से 6.71 लाख और लुटियन दिल्ली समेत एनडीएमसी इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाली एनडीपीएल के इलाके से 7154 लोगों ने बिजली की आपूर्ति के लिए आवेदन किया है।
जिन लोगों ने आवेदन किया है उन्हें तीन दिन के अंदर सब्सिडी जारी रखे का एसएमएस व मेल के जरिए सूचना दी जा रही है।
30 सितंबर के बाद भी कर सकेंगे आवेदन दिल्ली सरकार के मुताबिक आगामी एक अक्तूबर से बिजली की सब्सिडी मांगने पर ही मिलेगी।
ऐसा नहीं है इसके लिए सिर्फ 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते है।
अगर आप अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर जब भी पंजीकरण कराएंगे उसी समय से आपको सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी।
हर साल साल में एक बार बिजली पूरे साल बिजली की सब्सिडी पाने के लिए आवेदन करना होगा।
बिजली सब्सिडी के लिए यह भी कर सकते है आवेदन -दिल्ली सरकार बिजली के बिल के साथ फॉर्म भेजती है उसे भरकर जहां बिजली का बिल जमा करते है वहां जमा कर दीजिए।
- 7011311111 नंबर पर पंजीकृत नंबर से मिस्ड कॉल दीजिए, एक एसएमएस पर लिंक आएगा, उसे भरकर सबमिट कर दीजिए।
-7011311111 नंबर पर ही वाट्सऐप पर hi लिखकर भेज दीजिए, उसपर फॉर्म का लिंक आएगा भरकर उसे सबमिट कर दीजिए।
-जिनका मोबाइल नंबर बिजली कंपनी के साथ पंजीकृत है उनके पास खुद मोबाइल नंबर पर लिंक आएगा उसे भी भरकर भेज दीजिए फैक्ट फाइल: 58 लाख घरेलू उपभोक्ता है।
47 लाख को मिलता है सब्सिडी।
30 लाख को जीरो आता है बिल।
16-17 लाख का बिल आता है आधा।
01 अक्तूबर से मांगने वालों को ही बिजली।
बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन बीवाईपीएल 5,44,465 बीआरपीएल 10,59,022 टीपीडीडीएल 6,71,397 एनडीपीएल 7,154 कुल 22,82,038
Article Advertisement
Politics
दिल्ली में 50% लोगों ने ही मांगी बिजली सब्सिडी, चुकाएंगे पूरा बिल; केजरीवाल सरकार पर कम हुआ बोझ
दिल्ली में 50% लोगों ने ही मांगी बिजली सब्सिडी, चुकाएंगे पूरा बिल; केजरीवाल सरकार पर कम हुआ बोझ वर्तमान में बिजली पर सब्सिडी पा रहे 47 लाख लोगों में से आधे लोगों ने आगे भी सब्सिडी जारी रखने के लिए पंजीकरण करा लिया है। गुरूवार दोपहर तक 22.82 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली सब्सिडी जारी रखने के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
