अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'बिहार से आकर तेलंगाना को लूट लिया', CM रेवंत रेड्डी ने KCR को फिर बताया बिहारी, 2023 में भी हुआ था DNA विव...बिहार में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर हमला, कार के शीशे टूटे; चकमा देकर निकलीं बाहरबिहार के मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में 35 से ज्यादा छात्र बीमार, उल्टी-दस्त, बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती'बिहार में UCC लागू होकर रहेगा, पांचों पांडव मिलकर हल निकाल लेंगे', UCC पर JDU की अलग राय पर संजय सरावगीभारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी युवती को SSB ने रोका: पुलिस ने वैध दस्तावेज पाए; SSB और पुलिस के दावे अलगबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए BJP ने दिए 51 लाख तो नितिन नवीन ने दी 3 महीने की सैलरी, चिराग-JDU भी करेंगे मददनेपाल से ट्रक से लाया गया छह कुंतल से अधिक कद्दू बीज पकड़ा गया, दो दबोचेVideo: CM सम्राट ने शुरू किया 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान', 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये कामदिवाली-छठ में बिहार आने पर संकट? दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मुंबई से फ्लाइट 40000 के पारसीमांचल को विशेष लाभ, 4 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें समय और ठहरावबिहार में मृत कामगारों को जिंदा दिखाकर फिर बनाया जा रहा मृतक, लेबर कार्ड में गड़बड़ी का खुला 'खेल''बिहार से आकर तेलंगाना को लूट लिया', CM रेवंत रेड्डी ने KCR को फिर बताया बिहारी, 2023 में भी हुआ था DNA विव...बिहार में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर हमला, कार के शीशे टूटे; चकमा देकर निकलीं बाहरबिहार के मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में 35 से ज्यादा छात्र बीमार, उल्टी-दस्त, बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती'बिहार में UCC लागू होकर रहेगा, पांचों पांडव मिलकर हल निकाल लेंगे', UCC पर JDU की अलग राय पर संजय सरावगीभारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी युवती को SSB ने रोका: पुलिस ने वैध दस्तावेज पाए; SSB और पुलिस के दावे अलगबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए BJP ने दिए 51 लाख तो नितिन नवीन ने दी 3 महीने की सैलरी, चिराग-JDU भी करेंगे मददनेपाल से ट्रक से लाया गया छह कुंतल से अधिक कद्दू बीज पकड़ा गया, दो दबोचेVideo: CM सम्राट ने शुरू किया 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान', 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये कामदिवाली-छठ में बिहार आने पर संकट? दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मुंबई से फ्लाइट 40000 के पारसीमांचल को विशेष लाभ, 4 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें समय और ठहरावबिहार में मृत कामगारों को जिंदा दिखाकर फिर बनाया जा रहा मृतक, लेबर कार्ड में गड़बड़ी का खुला 'खेल'

Article Advertisement

Sports

न्यूजीलैंड से एकमात्र टी20 मैच हारी भारतीय महिला टीम

न्यूजीलैंड से एकमात्र टी20 मैच हारी भारतीय महिला टीम क्वींसटाउन, नौ फरवरी (भाषा) अपने बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को एकमात्र टी20 क्रिकेट मैच में 18 रन से पराजय का सामना करना पड़ा । सीनियर सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना की कमी टीम

न्यूजीलैंड से एकमात्र टी20 मैच हारी भारतीय महिला टीम

Article Advertisement

न्यूजीलैंड से एकमात्र टी20 मैच हारी भारतीय महिला टीम क्वींसटाउन, नौ फरवरी (भाषा) अपने बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को एकमात्र टी20 क्रिकेट मैच में 18 रन से पराजय का सामना करना पड़ा । सीनियर सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना की कमी टीम को खली जो यह मैच नहीं खेली थी । जीत के लिये 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18 रन पीछे रह गई । मंधाना की जगह पारी की शुरूआत करने वाली यस्तिका भाटिया ने 26 गेंद में 26 रन बनाये लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने जल्दी ही दबाव बना लिया । भाटिया और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिये 4 . 1 ओवर में 41 रन जोड़े जो भारत के लिये सबसे बड़ी साझेदारी थी । शेफाली ने 14 गेंद में 13 रन ही बनाये । वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर भी फॉर्म में नहीं थी जो 13 गेंद में 12 रन ही बना सकी । भारत के लिये सर्वाधिक रन अनुभवहीन एस मेघना ने बनाये । उन्होंने 30 गेंद में छह चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली और रिचा घोष (12) के साथ चौथे विकेट के लिये 34 रन जोड़े । मेघना के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी ढह गई और 20 ओवर में टीम आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी । मेघना का विकेट गिरने के समय भारत को 5.1 ओवर में 55 रन बनाने थे जो निचले क्रम के लिये काफी कठिन काम था । न्यूजीलैंड के लिये जेस केर, एमेलिया केर और केली जेनसेन ने दो दो विकेट लिये । इससे पहले अनुभवी हरफनमौला दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने दो दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 155 रन पर रोक दिया । भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था । वस्त्राकर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 16 रन ही दिये जबकि शर्मा ने अपनी आफ स्पिन गेंदबाजी से 26 रन दिये । सीनियर स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ महंगी साबित हुई जिन्होंने चार ओवर में 39 रन देकर एक विकेट लिया । न्यूजीलैंड के लिये कप्तान सोफी डेवाइन ने 23 गेंद में 31 और सूजी बेट्स ने 34 गेंद में 36 रन बनाये । दोनों ने पहले विकेट के लिये 60 रन जोड़े । भारत के लिये मेघना और सिमरन बहादुर ने पदार्पण किया । सिमरन ने दूसरे ही ओवर में अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की पहली गेंद पर डेवाइन का कैच छोड़ा जिस समय वह एक रन पर खेल रही थी । दोनों टीमें अब शनिवार से पांच मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेंगी ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read