नई आईपीएल टीमें तीन से चार हजार करोड़ में बिक सकती हैं: वाडिया नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया का मानना है कि दो नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों के लिए दो हजार करोड़ रुपये का आधार मूल्य सतर्कता बरतते हुए रखा गया है जिसमें बोली के दौरान 50 से 100 प्रतिशत का इजाफा होना चाहिए।
दो नई आईपीएल फ्रेंचाइजियों की घोषणा 25 अक्टूबर को होगी जिससे आईपीएल 10 टीमों का टूर्नामेंट बनेगा।
वाडिया ने कहा कि दो नई टीमों के जुड़ने से आईपीएल के अलावा मौजूदा फ्रेंचाइजियों की कीमत में इजाफा होगा।
वाडिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘फिलहाल न्यूनतम आधार मूल्य दो हजार करोड़ रुपये है, इसमें काफी अधिक हजाफा होगा।
आईपीएल के अपने अनुभव और जानकारी के आधार पर बताऊ तो दो हजार करोड़ सतर्कता बरतते हुए रखा गया आंकड़ा है और अगर इसमें न्यूनतम 50 से 100 प्रतिशत का इजाफा होता है तो मुझे हैरानी नहीं होगी।
मुझे कम से कम तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी आईपीएल का हिस्सा बनना चाहते हैं लेकिन कुछ ही लोग इसका हिस्सा बन सकते हैं।’’ यह पूछने पर कि क्या नई टीमों के शामिल होने से मौजूद टीमों को कोई चिंता है, वाडिया ने कहा, ‘‘कोई चिंता नहीं है।
यह अच्छा है कि दो नई टीमों को शामिल किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा भी मानना है कि आईपीएल शीर्ष टूर्नामेंट है और इसमें सीमित संख्या में टीमें हैं, दो नई फ्रेंचाइजी के शामिल होने से सभी फ्रेंचाइजी की कीमत में इजाफा होगा।
10 टीमों के होने से आईपीएल में विस्तार होगा।
’’ वाडिया का मानना है कि नई टीमों के आने से आईपीएल मजबूत बनेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल बीसीसीआई के ताज का रत्न है और इसलिए इस रत्न की सही कीमत होनी चाहिए।
सिर्फ दो नई टीम हो सकती है इसलिए स्वत: ही मौजूदा फ्रेंचाइजी की कीमत में भी इजाफा होगा।’’ वाडिया ने कहा, ‘‘यह एक ऐसी तय संपत्ति है जिसकी कीमत में हर साल ना सिर्फ इजाफा होगा बल्कि निरंतर रूप से वार्षिक राजस्व भी मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको पैसा मिल रहा है, प्रत्येक साल 250 से 300 करोड़ और संपत्ति की कीमत के इजाफे के अलावा यह पैसा सीधा आपकी जेब में आ रहा है।’’ नई टीम अपनी टीम के चेहरे के लिए भारत के स्टार खिलाड़ियों को अपने से जोड़ना चाहेंगी।
इसके लिए 2022 सत्र से पहले की बड़ी नीलामी अहम होगी जिसके कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी नीलामी के लिए उतरेंगे।
खिलाड़ियों के रिटेन करने और राइट टू मैच कार्ड के संदर्भ में वाडिया ने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई सभी प्रतिभागियों के लिए चीजों को उचित रखेगा।
आईपीएल विदेशों में भी अपने पैर पसार रहा है विशेषकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग में जहां तीन टीमें सेंट लूसिया, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और बारबडोस का स्वामित्व आईपीएल टीम के मालिकों के पास है।
सेंट लूसिया फ्रेंचाइजी का स्वामित्व पंजाब किंग्स के पास है और वाडिया को हैरानी नहीं होगी अगर और आईपीएल टीमें इसी राह पर चलें।
Article Advertisement
Sports
नई आईपीएल टीमें तीन से चार हजार करोड़ में बिक सकती हैं: वाडिया
नई आईपीएल टीमें तीन से चार हजार करोड़ में बिक सकती हैं: वाडिया नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया का मानना है कि दो नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों के लिए दो हजार करोड़ रुपये का आधार मूल्य सतर्कता बरतते हुए रखा गया है जिसमें बोली के दौरान 50 से 100 प्रतिशत का इ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
