बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बीजेपी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने एक बार फिर से कहा है कि ना तो सीएम नीतीश कुमार पीएम बनना चाहते हैं और ना ही मैं बिहार का सीएम. मेरे माता-पिता दोनों बिहार के सीएम रह चुके हैं. तेजस्वी ने कहा कि जब लालू यादव नहीं डरें तो मैं उनका बेटा हूं, मैं सीबीआई-ईडी से डरने वाला नहीं हैं. हम जहां हैं खुश हैं. बीजेपी पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी को 2024 का डर रहा है और रही बात मेरे खिलाफ सीबीआई-ईडी एक्शन की तो ये कोई नई बात नहीं है. समय-समय पर 'तोते' को पिंजरे से बाहर निकाला जाता है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से परेशान हो चुकी है. उसके पास कोई काम काज नहीं रह गया है. बीजेपी सिर्फ गालियां देती हैं, कभी सीएम नीतीश कुमार को तो कभी मुझे. उसके पास ना चाल है, ना चरित्र है, ना चेहरा है और ना ही कोई नेता है. विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई बीजेपी को फटकार आज बिहार विधानसभा में जैसे ही सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का संबोधन शुरू हुआ वैसे ही बीजेपी द्वारा सदन में हंगामा शुरू कर दिया गया. जैसे ही पथ निर्माण विभाग के मंत्री यानि तेजस्वी को विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए खड़े हुए वैसे ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा खड़े हुए और सीबीआई-ईडी के एक्शन का जिक्र छेड़ दिया और तेजस्वी यादव से सफाई दिलाने की बात कही कि उनपर भ्रष्टाचार के आरोप है. विपक्ष की मांग पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं आपके दवाब में नहीं आऊंगा. मैं आसन पर बैठा हूं और ये सदन है. तुम्हारे कहने से मैं सफाई दिलवाऊं, जाइए आप लोग. आप लोग जाने के लिए ही तो सदन में आए हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का उत्तर सुनें. विधानसभा अध्यक्ष के कहने के बाद तेजस्वी ने फिर से अपनी बात शुरू की. विपक्षी को काम से कोई मतलब नहीं है: तेजस्वी तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर सदन में जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास ना तो चाल है, ना चरित्र है, ना कोई नेता है और ना ही कोई चेहरा है. बीजेपी नफरत की राजनीति करती है सिर्फ गालियां देती हैं. कभी नीतीश जी को गालियां देते हैं. ये बोल रहे हैं ईडी, सीबीआई.. ये क्या कोई नया है. ये तो काफी समय से चला आ रहा है. मिट्टी घोटाले के मामले में हमारा नाम लेने वाले नेता ही संबंधित विभाग के मंत्री बने और फिर भी कुछ नहीं किया. हम तो पूछते हैं कि नया क्या बोल रहे हो?
सीबीआई ईडी द्वारा दो-दो बार जांच बंद कर दी गई. असली डर 2024 का है, बीजेपी को अपना हालत के बारे में अच्छी तरह पता है. बीजेपी घबड़ाहट में क्या कुछ नहीं कर रही है. हम एक हो गए हैं फिर से तोते को पिजड़े से बाहर लाया गया. कहा गया कि मेरे यहां से बहुत खजाना मिला लेकिन जब हमने मांग की कि सीजर लिस्ट यानि पंचनामा दिखाए, सार्वजनिक करिए लेकिन नहीं किया जाता है. बीजेपी का काम है हो रहे काम में अवरोध उत्पन्न करना. हम रोजगार की दिशा में काम कर रहे हैं लेकिन बीजेपी वाले सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं.
Article Advertisement
Politics
नीतीश को ना PM बनना है और ना ही मुझे CM: तेजस्वी यादव
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बीजेपी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने एक बार फिर से कहा है कि ना तो सीएम नीतीश कुमार पीएम बनना चाहते हैं और ना ही मैं बिहार का सीएम. मेरे माता-पिता दोनों बिहार के सीएम रह चुके हैं. तेजस्वी ने कहा कि जब लालू यादव नहीं डरें तो मैं उनका बेटा हूं, मैं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
