मोकामा-गोपालगंज उप-चुनाव से पहले बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े तीन दिन बिहार में, चुनावी रणनीति को देंगे धार विनोद तावड़े बिहार का प्रभार मिलने के बाद एक दिवसीय दौरे पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ पीएम मोदी पर बुक रिलीज करने आए थे।
इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग औपचारिक बैठक भी की।
उनके दौरे को लेकर गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने संगठन महामंत्री भीखूभाई, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी आदि के साथ बैठक की।
पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा व पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यालय में बैठक कर विचार-विमर्श किया।
मुजफ्फरपुर में क्षेत्रीय बैठक बिहार प्रभारी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पटना आयेंगे।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को तावड़े मुजफ्फरपुर और पटना में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
वे मुजफ्फरपुर में क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे।
इस बैठक में तिरहुत और सारण प्रमंडल (गोपालगंज छोड़कर) के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर बातचीत करेंगे।
रविवार को पटना में पटना और मगध प्रमंडल के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे।
सरकार निकाय चुनाव लटका रही जायसवाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य की महागठबंधन सरकार जान-बूझकर नगर निकाय चुनाव लटका रही है।
अतिपिछड़ों के आरक्षण मामले में साजिश हो रही है।
सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बाद राज्य सरकार न तो उसे लागू कर रही है, न सर्वोच्च न्यायालय में मामला दायर कर रही है और न ही आयोग बना रही है।
उन्होंने सरकार को इसके लिए भाजपा की ओर से 30 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया।
पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अतिपिछड़ों के विकास विरोधी और लालू प्रसाद के दबाव में हैं।
हम इसकी पोल खोलेंगे और इसके लिए बिहार के सभी जिलों में हमारे कार्यकर्ता 17 अक्टूबर को प्रखण्ड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
घर-घर जाकर लोगों को इसके बारे में बताएंगे।
कहा कि सरकार में जब-जब भाजपा रही है अतिपिछड़ों को फायदा मिला है।
कर्पूरी ठाकुर जी के अतिपिछड़ों के विकास पर केंद्रित सामाजिक नीति और मण्डल कमीशन लागू होने के सामाजिक-राजनीतिक विरासत पर पहला अधिकार अगर किसी का है तो हमारा है।
बिहार में 2006 के बाद से आरक्षण के जो प्रावधान हैं, उनके पक्ष में सहमति बनाने और लागू कराने में हमारी भूमिका निर्विवाद है।
Article Advertisement
World
मोकामा-गोपालगंज उप-चुनाव से पहले बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े तीन दिन बिहार में, चुनावी रणनीति को देंगे धार
मोकामा-गोपालगंज उप-चुनाव से पहले बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े तीन दिन बिहार में, चुनावी रणनीति को देंगे धार विनोद तावड़े बिहार का प्रभार मिलने के बाद एक दिवसीय दौरे पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ पीएम मोदी पर बुक रिलीज करने आए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग औपचारिक बैठक भी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
