Mulayam Singh Yadav Passes Away: मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बताया- इमरजेंसी का सैनिक Mulayam Singh Yadav Dies: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।
पीएम मोदी ने उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ नेता करार दिया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ''मुलायम सिंह यादव जी विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे।
उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे।
उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी को याद करते हुए एक के बाद एक तीन ट्वीट किए।
उन्होंने लिखा, ''मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।
वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे।
रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया।
उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।'' पीएम मोदी ने कहा, ''जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई।
घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था।
उनका निधन मेरे लिए पीड़ादायक है।
उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।
ऊं शांति।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आज सुबह मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।
उन्हें यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
नौ दिन तक मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली।
82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
Article Advertisement
Politics
Mulayam Singh Yadav Passes Away: मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बताया- इमरजेंसी का सैनिक
Mulayam Singh Yadav Passes Away: मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बताया- इमरजेंसी का सैनिक Mulayam Singh Yadav Dies: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने उन्हें

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
