अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Politics

केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स को लेकर जारी की गाइडलाइन, भूलकर भी न करें ये काम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच क्या करें और क्या न करें की एक सूची जारी की है. केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति को दूसरों से अलग रखना चाहिए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों क

केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स को लेकर जारी की गाइडलाइन, भूलकर भी न करें ये काम

Article Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच क्या करें और क्या न करें की एक सूची जारी की है. केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति को दूसरों से अलग रखना चाहिए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच क्या करें और क्या न करें की एक सूची जारी की है. केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति को दूसरों से अलग रखना चाहिए, ताकि बीमारी न फैले. इसके साथ ही हैंड सैनिटाइजर या साबुन और पानी से हाथ की सफाई करते रहें. रोगी के पास होने पर मुंह को मास्क से और हाथों को डिस्पोजेबल दस्ताने से ढकें. आसपास के वातावरण को साफ करने के लिए कीटाणु नाशक का उपयोग करें. इसके साथ ही गाइडलाइन में कहा गया है कि किसी व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर उनके साथ साथ बिस्तर, कपड़े, तौलिये आदि साझा करने से बचें. मरीजों और गैर-संक्रमित व्यक्तियों के गंदे लिनन या लॉन्ड्री को एक साथ न धोएं. पीड़ित व्यक्तियों ने न करें भेदभाव केंद्र की गाइडलाइन में कहा गया है कि जिन लोगों में बीमारी के लक्षण दिखते हैं. उन लोगों को किसी तरह से अपमान न करें. इसके साथ ही कहा गया है कि किसी भी अफवाह या गलत सूचना पर विश्वास न करें. इसमें यह भी रेखांकित किया गया कि कोई भी व्यक्ति इस वायरस की जद में आ सकता है. यदि वह किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक या बार-बार संपर्क में रहा हो. टास्क फोर्स का किया गया गठन इस बीच, केंद्र सरकार की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों की बारीकी से निगरानी करने और बीमारी के प्रसार से निपटने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि यह टास्क फोर्स को देश में नैदानिक सुविधाओं के विस्तार और बीमारी के लिए टीकाकरण से संबंधित उभरते रुझानों का पता लगाने के लिए सरकार को मार्गदर्शन भी प्रदान करने के लिए कहा गया है. डब्ल्यूएचओ ने घोषित कर रखा है महामारी गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय महामारी घोषित किया था. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, मंकीपॉक्स एक वायरल ज़ूनोसिस है. यानी ऐसा वायरस, जो जानवरों से मनुष्यों में फैलता है. जिसमें चेचक के समान लक्षण होते हैं. हालांकि, चिकित्सकीय रूप से कम गंभीर होते हैं. मंकीपॉक्स आमतौर पर बुखार, दाने और सूजी हुई लिम्फ नोड्स के साथ जाहिर होता है. इससे कई तरह की चिकित्सीय जटिलताएं हो सकती हैं. यह आमतौर पर दो से चार सप्ताह तक चलने वाली बीमारी है. केंद्र द्वारा जारी 'मंकीपॉक्स रोग के प्रबंधन पर दिशा निर्देश' में कहा गया है कि मानव-से-मानव संचरण मुख्य रूप से बड़ी श्वसन बूंदों के माध्यम से होता है, जिन्हें आमतौर पर लंबे समय तक निकट संपर्क में रहने की वजह से होता है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read