अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर पीएम मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया: नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दी बधाई, पूरे ...इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर आधी रात ड्रामा: सिर पर बोरी रखकर घुस रहे थे तस्कर, जवानों ने बोरी खोली तो उड़े होश!बिहार के हर थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, पुलिस की ओर से बच्चों को फ्रेंडली वातावरण मुहैया कराने की पहलसासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने कुछ इस अंदाज में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, बिहार के अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएंभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़े दो शराब तस्कर: 150 बोतल शराब और बाइक जब्त, सुरसंड पुलिस को सौंपाभारत-नेपाल सीमा पर खाद माफिया में हड़कंप! एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक, संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की तैयारीभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारसीतामढ़ी : नेपाल से भारत में दाखिल हो रही थी शराब की खेप, एसएसबी ने दो तस्करों को पकड़ानीतीश ने जेडीयू के सभी विधायक और एमएलसी को पटना बुलाया, 18 सितंबर के कार्यक्रम में क्या खास?बिहार: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कौन-कहां रक्तदान करने पहुंचे, सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा जानिए?केसीआर से लड़ाई में बिहार को क्यों घसीट रहे रेवंत रेड्डी? पहले भी डीएनए पर सवाल से बवालभारत-नेपाल सीमा पर पीएम मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया: नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दी बधाई, पूरे ...इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर आधी रात ड्रामा: सिर पर बोरी रखकर घुस रहे थे तस्कर, जवानों ने बोरी खोली तो उड़े होश!बिहार के हर थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, पुलिस की ओर से बच्चों को फ्रेंडली वातावरण मुहैया कराने की पहलसासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने कुछ इस अंदाज में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, बिहार के अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएंभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़े दो शराब तस्कर: 150 बोतल शराब और बाइक जब्त, सुरसंड पुलिस को सौंपाभारत-नेपाल सीमा पर खाद माफिया में हड़कंप! एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक, संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की तैयारीभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारसीतामढ़ी : नेपाल से भारत में दाखिल हो रही थी शराब की खेप, एसएसबी ने दो तस्करों को पकड़ानीतीश ने जेडीयू के सभी विधायक और एमएलसी को पटना बुलाया, 18 सितंबर के कार्यक्रम में क्या खास?बिहार: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कौन-कहां रक्तदान करने पहुंचे, सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा जानिए?केसीआर से लड़ाई में बिहार को क्यों घसीट रहे रेवंत रेड्डी? पहले भी डीएनए पर सवाल से बवाल

Article Advertisement

Politics

धनशोधन मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ

धनशोधन मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ , 20 जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश हुए और जांच एजेंसी उनसे पूछताछ क

धनशोधन मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ

Article Advertisement

धनशोधन मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ , 20 जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश हुए और जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है। राहुल गांधी सीआरपीएफ जवानों की ‘‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह 11 बजकर करीब पांच मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे। केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है तथा दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने 52 वर्षीय राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किये गए थे। उन्हें गत शुक्रवार को फिर से जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना था, लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपनी मां सोनिया गांधी के बीमार होने के कारण ईडी के जांच अधिकारी को पत्र लिख कर उन्हें शुक्रवार (17 जून) के लिए निर्धारित पूछताछ से छूट देने का अनुरोध किया था। ईडी ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और 20 जून को पेश होने के लिए कहा था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समझा जाता है कि ‘यंग इंडियन’ की स्थापना, ‘नेशनल हेराल्ड’ के संचालन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को कांग्रेस द्वारा दिए गए कर्ज तथा मीडिया संस्था के भीतर धन के हस्तांतरण से जुड़े सवाल राहुल गांधी से पूछे गए गए हैं। ‘यंग इंडियन’ के प्रवर्तकों और शेयरधारकों में सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कुछ अन्य नेता शामिल हैं। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा नीत केंद्र सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति करार दिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read