अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षक

Article Advertisement

Crime

बिहार में फिर एनआईए की छापेमारी, पीएफआई टेरर केस में पटना के फुलवारीशरीफ में रेड

बिहार में फिर एनआईए की छापेमारी, पीएफआई टेरर केस में पटना के फुलवारीशरीफ में रेड बिहार में एक बार फिर नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (एनआईए) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में मंगलवार सुबह रेड मारी। एनआईए के साथ बड़ी संख्या में पटना पुलिस के जवान भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है क

बिहार में फिर एनआईए की छापेमारी, पीएफआई टेरर केस में पटना के फुलवारीशरीफ में रेड

Article Advertisement

बिहार में फिर एनआईए की छापेमारी, पीएफआई टेरर केस में पटना के फुलवारीशरीफ में रेड बिहार में एक बार फिर नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (एनआईए) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में मंगलवार सुबह रेड मारी। एनआईए के साथ बड़ी संख्या में पटना पुलिस के जवान भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के मामले की जा रही है। एनआईए की टीम संदिग्धों के ठिकानों की तलाशी ले रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनआईए ने पटना के फुलवारीशरीफ में गजवा-ए-हिंद से जुड़े दानिश के घर पर दबिश दी है। सुबह करीब 6 बजे से उसके घर पर तलाशी जारी है। बताया जा रहा है कि दानिश सोशल मीडिया पर गजवा ए हिंद का कर्ता-धर्ता है। इस ग्रुप के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई एनआईए पहले भी बिहार के अलग-अलग जिलों में पीएफआई के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। पिछले महीने एनआईए ने बिहार समेत देशभर में एक साथ रेड कर पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगा दिया। क्या है मामला? बीते जुलाई महीने में पटना के फुलवारीशरीफ में पीएफआई दफ्तर में आतंकी ट्रेनिंग कैंप का खुलासा हुआ था। इसके बाद एनआईए को जांच सौंपी गई। पीएफआई दफ्तर से मिले दस्तावेजों में खुलासा हुआ कि यह संगठन भारत को अगले 25 सालों में इस्लामी राष्ट्र बनाने के मिशन पर काम कर रहा था। इसके लिए देशभर में युवाओं को सांप्रदायिक दंगे और हिंसा फैलानी की ट्रेनिंग दी जा रही थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read