LAC पर शांति में रोड़ा बने हैं शी जिनपिंग, अभी नहीं सुधरेंगे भारत-चीन के संबंध लगातार तीसरी बार चीन की कमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग को मिलने से भारत-चीन संबंधों में कड़वाहट का मौजूदा दौर जारी रहने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
जानकारों का कहना है कि जिनपिंग की जो महत्वाकाक्षांए हैं, वह ऐसी हैं जो भारत-चीन संबंधों को कभी भी पटरी पर नहीं आने देगी।
रक्षा विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट जनरल राजेन्द्र सिंह के अनुसार, चीन दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा जिनपिंग चाहते हैं कि वह पहली अर्थव्यवस्था बने।
दूसरी ओर, उसने हाल के वर्षों में बड़ी सैन्य ताकत के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।
इसलिए वह एशिया समेत सूमचे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता है, जबकि भारत लगातार उसके मंसूबों पर पानी फेरने की कोशिश कर रहा है।
भारत की अर्थव्यवस्था भी तेजी से बढ़ रही है इसलिए चीन को लगता है कि आगे भारत उसके लिए चुनौती बना सकता है।
इसी प्रकार सैन्य ताकत बढ़ाने में भी भारत तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्वाड के जरिये भारत ने चीन की जबरदस्त घेराबंदी की है।
इसलिए भारत की तरफ से पेश चुनौतियां चीन को परेशान करती हैं।
भारत के विशाल बाजार की भी जरूरत राजेन्द्र सिंह के अनुसार, एक तरफ चीन भारत की प्रगति से आशंकित है तो दूसरी तरफ उसे भारत के विशाल बाजार की भी जरूरत है।
इसलिए वह भारत के साथ पूरी तरह से दुश्मनी नहीं दिखाना चाहता है, लेकिन वह भारत के सामने डोकलाम, पूर्वी लद्दाख जैसी चुनौतियां आगे भी पैदा करने की कोशिश कर सकता है।
जिनपिंग की टीम में बड़े बदलाव चीन की नजर भारत के राजनीतिक हालातों, आर्थिक प्रगति तथा सेना की मजबूती जैसे कदमों पर रहेगी।
इसलिए भारत को इन क्षेत्रों में मजबूत होकर उभरना होगा।
जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल में एक चुनौती यह भी है कि इस बार उनकी टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं।
टीम में नए लोगों को शामिल किया गया है।
इनमें ज्यादातर जिनपिंग की पार्टी के लोगों होंगे।
यानी नई टीम में स्वतंत्र लोग नहीं होंगे।
इसलिए उनका भारत के प्रति क्या रुख रहता है, यह देखना भी मुश्किल होगा।
आशंका यही है कि रुख नकारात्मक हो सकता है।
Article Advertisement
Business
LAC पर शांति में रोड़ा बने हैं शी जिनपिंग, अभी नहीं सुधरेंगे भारत-चीन के संबंध
LAC पर शांति में रोड़ा बने हैं शी जिनपिंग, अभी नहीं सुधरेंगे भारत-चीन के संबंध लगातार तीसरी बार चीन की कमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग को मिलने से भारत-चीन संबंधों में कड़वाहट का मौजूदा दौर जारी रहने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जानकारों का कहना है कि जिनपिंग की जो महत्वाकाक्षांए हैं, वह ऐसी हैं जो भारत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
