भारतीयों में बहुत प्रतिभा, खूब तरक्की करेगा देश, व्लादिमीर पुतिन ने की जमकर तारीफ; यूरोप को लताड़ा पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब भारत के लोगों की सराहना की है।
उन्होंने भारतीयों को प्रतिभाशाली और प्रेरित बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगा।
शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा।
पुतिन ने रूस के एकता दिवस के मौके पर कहा कि भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।
लगभग डेढ़ अरब लोग वाले देश में अब वह क्षमता है।
आइए भारत को देखें, जहां बहुत प्रतिभाशाली और बहुत प्रेरित लोग हैं।
यूरोप पर लगाया अफ्रीका को लूटकर अमीर बनने का आरोप इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की 'अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति' के बारे में बात की।
पुतिन ने भाषण के दौरान कहा कि पश्चिमी साम्राज्यों ने अफ्रीका को लूट लिया था।
काफी हद तक, पूर्व औपनिवेशिक शक्तियों में हासिल की गई समृद्धि का स्तर अफ्रीका की लूट पर आधारित है।
यह सभी जानते हैं।
हां, वास्तव में यह सच है और यूरोप के शोधकर्ता इसे छिपाते नहीं हैं।
पुतिन ने कहा कि रूस एक बहुराष्ट्रीय पहचान वाला देश रहा है और उसकी एक अनूठी सभ्यता और संस्कृति थी।
रूस यूरोपीय संस्कृति का हिस्सा है और धर्म द्वारा महाद्वीप से जुड़ा हुआ है।
रूस विश्व में एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरा है।
यह वास्तव में एक अनूठी सभ्यता और एक अनूठी संस्कृति है।
बताया कैसे दुनिया में अनूठी है रूस की संस्कृति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि संस्कृति और ईसाई धर्म के आधार पर रूस का यूरोप से संपर्क है।
इसके अलावा वह एशिया की भी पहचान साझा करता है।
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस में बहुराष्ट्रीय पहचान समाहित हैं।
यह हमारी अनूठी संस्कृति है और हमें इस पर गर्व है।
इस दौरान व्लादिमीर पुतिन ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह देश अभूतपूर्व प्रगति करेगा।
बता दें कि रूस और भारत के बीच दशकों से अच्छे संबंध रहे हैं।
व्लादिमीर पुतिन ने भी हमेशा इन ऐतिहासिक संबंधों का ख्याल रखा है।
हाल ही में पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि वह देशभक्त नेता हैं।
मोदी और भारत की आजाद विदेश नीति की तारीफ की थी मोदी की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा था कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र है और देश के हितों पर आधारित है।
पुतिन ने कहा था कि पीएम मोदी उन नेताओं में शामिल हैं जिनके लिए अपने देश के हित सर्वोपरि हैं।
पीएम मोदी जैसे नेताओं के लिए देशहित से ऊपर कुछ भी नहीं।
भारत ने अपनी विदेश नीति के दम पर ही ब्रिटेन के उपनिवेशवाद से मुक्त होकर खूब उन्नति की है।
भारतीय विदेश नीति के चलते भी रूस और भारत के संबंध हमेशा मजबूत और भरोसेमंद रहे।
अब आने वाले समय भारत का ही है।
Article Advertisement
Crime
भारतीयों में बहुत प्रतिभा, खूब तरक्की करेगा देश, व्लादिमीर पुतिन ने की जमकर तारीफ; यूरोप को लताड़ा
भारतीयों में बहुत प्रतिभा, खूब तरक्की करेगा देश, व्लादिमीर पुतिन ने की जमकर तारीफ; यूरोप को लताड़ा पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब भारत के लोगों की सराहना की है। उन्होंने भारतीयों को प्रतिभाशाली और प्रेरित बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत अ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
