अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकपवन सिंह के इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, BJP एमएलसी के नहीं आने पर क्या बोलींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरणबिहार: बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से की लव मैरिज, पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया 'अंतिम संस्कार'"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...बिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकपवन सिंह के इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, BJP एमएलसी के नहीं आने पर क्या बोलींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरणबिहार: बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से की लव मैरिज, पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया 'अंतिम संस्कार'"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...

Article Advertisement

World

म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर कर दी एयर स्ट्राइक, 80 नागरिकों की मौत और 100 से ज्यादा घायल

म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर कर दी एयर स्ट्राइक, 80 नागरिकों की मौत और 100 से ज्यादा घायल म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर एयर स्ट्राइक कर दी है। इन हवाई हमलों में गायकों और संगीतकारों सहित 80 से अधिक लोग मारे गए, जो काचिन जातीय अल्पसंख्यक समूह के सालगिरह समारोह में शामिल हुए थे। काचिन क

म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर कर दी एयर स्ट्राइक, 80 नागरिकों की मौत और 100 से ज्यादा घायल

Article Advertisement

म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर कर दी एयर स्ट्राइक, 80 नागरिकों की मौत और 100 से ज्यादा घायल म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर एयर स्ट्राइक कर दी है। इन हवाई हमलों में गायकों और संगीतकारों सहित 80 से अधिक लोग मारे गए, जो काचिन जातीय अल्पसंख्यक समूह के सालगिरह समारोह में शामिल हुए थे। काचिन कला संघ के प्रवक्ता ने बताया कि इन हवाई हमलों में 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 100 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि समारोह स्थल पर सैन्य विमान से 4 बम गिराए गए थे। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब 3 दिन बाद दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के विदेश मंत्री म्यांमार में व्यापक हिंसा पर चर्चा करने के लिए इंडोनेशिया में विशेष बैठक करने वाले हैं। पिछले साल फरवरी में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद रविवार रात को आयोजित समारोह में हुए हवाई हमले में पहली बार एक ही अटैक में इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत का मामला सामने आया है। हमले के बाद के दिखे भयानक मंजर घटना के विवरण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना असंभव है। हालांकि, काचिन के प्रति सहानुभूति रखने वाले मीडिया की ओर से साझा किए गए वीडियो में हमले के बाद के भयानक मंजर को दिखाया गया है। सैन्य सरकार के सूचना कार्यालय ने पुष्टि की कि काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी की 9वीं ब्रिगेड के मुख्यालय पर हमला किया गया था, इसे काचिन समूह की ओर से किए गए आतंकवादी कृत्यों के जवाब में आवश्यक ऑपरेशन कहा गया। हालांकि, सूचना कार्यालय ने बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की बात को अफवाह करार दिया और इनकार किया कि सेना ने संगीत कार्यक्रम पर बमबारी की व मारे गए में श्रोता भी शामिल थे। निहत्थे नागरिकों के खिलाफ हुआ बल प्रयोग' म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने कहा कि वह हवाई हमलों की खबरों से बेहद चिंतित और दुखी है। बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों की ओर से निहत्थे नागरिकों के खिलाफ बल प्रयोग किया जाना अस्वीकार्य है। इसके जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। म्यांमार में जातीय अल्पसंख्यकों की ओर से स्वायत्तता की मांग को दशकों से खारिज किया जा रहा है। काचिन स्वतंत्रता संगठन की स्थापना की 62वीं वर्षगांठ का उत्सव रविवार को उस स्थान पर मनाया जा रहा था, जिसका इस्तेमाल काचिन की सैन्य शाखा द्वारा सैन्य प्रशिक्षण के लिए भी किया जाता है। यह हपाकांत क्षेत्र में स्थित है, जो म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून से करीब 950 किलोमीटर दूर है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read