6 मिनट की फिल्मी आरती और फिर 9 पन्ने की ‘अमिताभ चालीसा’ पढ़कर यंहा होती है Amitabh Bachchan की पूजा Amitabh Bachchan 80th Birthday: ‘तुमने हमें पूज पूज कर पत्थर कर डाला, वे जो हमपर जुमले कसते हैं हमें जिंदा तो समझते हैं’- हरिवंश राय बच्चन.... अपने पिता द्वारा लिखे गए ये अल्फाज अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकांउट के टाइमलाइन पर लिखे हैं।
पूजे जोन की ये चंद लाइने बिग बी के उन फैंस की याद दिलाती हैं जो उन्हें वाकई भगवान की तरह पूजते हैं।
उनके फैंस उन्हें दिल से भगवान मानते हैं ये साबित करने के लिए बिग बी का मंदिर बनवाकर बाकायदा उनकी आरती और चालीसा गाकर उन्हें पूजते भी हैं।
79 लाइन की चालीसा और अमिताभ स्पेशल मंत्र गाकर पूजा जाता है बिग बी को इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन उनके फैंस के भगवान तुल्य हैं।
ऐसा वो साबित भी कर चुके हैं।
कोलकाता में Amitabh Bachchan Fans' Association की ओर से कई सालों पहले अमिताभ बच्चन का मंदिर बनवाया गया है।
इस मंदिर में अमिताभ की उनके कद से थोड़ी बड़ी मूर्ती भी रखी गई है।
बता दें यह मंदिर साउथ कोलकाता के श्रीधर राय रोड़ के बोंदेल गेट इलाके में है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि हर रोज इस मंदिर में फैंस अमिताभ बच्चन की 6 मिनट की फिल्मी आरती गाई जाती है।
यही नहीं आरती से पहले 9 पन्ने की खास अमिताभ चालीसा भी पढ़ी जाती है।
79 लाइनों वाली ये चालीसा बिग बी के स्ट्रग्ल और अचीवमेंट्स के किस्सों पर आधारित है।
यही नहीं संकट मिटाने के लिए ‘अमिताभ नम:’ का जाप भी किया जाता है।
अग्निपथ मूवी में पहले गए जूतों की पूजा होती है कोलकाता में बने बिग बी के इस मंदिर को देखने के लिए देश विदेशों से लोग आते हैं।
इस मंदिर में अमिताभ के कद से थोड़ी ऊंची उनकी प्रतिमा बनाई गई है।
इसके अलावा मंदिर में बिग बी द्वारा अग्निपथ में पहने गए उनके सफेद जूतों की भी पूजा की जाती है।
मंदिर में उनकी एक मूर्त को उस कुर्सी पर बिठाया गया है जिसका इस्तेमाल उन्होंने अक्स मूवी में किया था।
हर साल उनके जन्मदिन पर पूजा के साथ-साथ उनकी कुशलता के लिए हवन भी करवाया जाता है।
एक और खास बात, इस मंदिर में हमेशा अमिताभ की पूजा से पहले उनके माता-पिता की पूजा की जाती है।
अपना मंदिर बनने को लेकर ऐसा था बिग बी का रिएक्शन जानकारी के लिए बता दें इस मंदिर के संस्थापक संजय पटोदिया नाम के शख्स हैं।
इस मंदिर के जरिए वह कई लोक भलाई के काम भी कर चुके हैं, जैसे कि कॉविड काल में बिग बी के बर्थडे के मौके पर मंदिर में उनकी पूजा के बाद गरीबों को मास्क और सैनेटाइजर बांटे गए थे।
बता दें जब अमिताभ बच्चन को ये पता चला था कि उनका मंदिर बनाया गया है तो उनकी आंखें भर आईं थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी ने उनका मंदिर बनाने को लेकर संजय पटोदिया को चिट्ठी भी लिखी थी और कहा था- ‘मुझे इंसान ही रहने दो भगवान का दर्जा मत दो।’
Article Advertisement
World
6 मिनट की फिल्मी आरती और फिर 9 पन्ने की ‘अमिताभ चालीसा’ पढ़कर यंहा होती है Amitabh Bachchan की पूजा
6 मिनट की फिल्मी आरती और फिर 9 पन्ने की ‘अमिताभ चालीसा’ पढ़कर यंहा होती है Amitabh Bachchan की पूजा Amitabh Bachchan 80th Birthday: ‘तुमने हमें पूज पूज कर पत्थर कर डाला, वे जो हमपर जुमले कसते हैं हमें जिंदा तो समझते हैं’- हरिवंश राय बच्चन.... अपने पिता द्वारा लिखे गए ये अल्फाज अमिताभ बच्चन ने अपने ट

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
