बदमाशों ने दवा व्यवसायी को मारी गोली थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात एक दवा व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया।
परिजनों ने आनन- फानन में उसे पीएचसी पहुंचाया।
हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद दवा व्यवसायी को सदर अस्पातल रेफर कर दिया।
सिंगियान पंचायत के धड़हरा वार्ड 14 निवासी धीरेन्द्र दास का पुत्र 22 वर्षीय सुमित कुमार बताया गया कि सुमित रजनी पंचायत के प्रसादी चौक पर दवाई की दुकान करता है।
उसकी दुकान के पास ही उसके चचेरे भाई की दवा की दुकान है।
मंगलवार की देर शाम दोनों अपनी दुकानें बंद कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।
बीच रास्ते में सिंगियान और रजनी पंचायत की सीमा के आस- पास पुल के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रात करीब आठ बजे गोली चला दी।
दाहीने जांघ में गोली लगने से सुमित जख्मी हो गया।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
इस बीच उसके चचेरे भाई द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस को परिजनों को घटना की सूचना दी गयी।
आनन- फानन में सुमित को पीएचसी पहुंचाया गया।
दवा व्यवसायी को गोली मारने की खबर फैलते ही पीएचसी में लोगों जाम हो गए।
इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया।
पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जख्मी सुमित का फर्द बयान लिया गया है।
गोली मारने की घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।
मामले की छानबीन की जा रही है।
जख्मी से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी है।
अपराधियों पर नहीं लग रहा नकेल : मुरलीगंज थाना क्षेत्र अपराधियों के लिए सॉफ्ट टार्गेट बन गया है।
थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही गोलीबारी की घटना से लोगों में भय की स्थिति बनने लगी है।
बदमाश लगातार व्यवसाइयों को टार्गेट करने पर उतारू है।
आपराधिक घटनाओं के बढ़ने से व्यवसाइयों में आक्रोश व्याप्त है।
हाल में ही चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसपी से मिलकर अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की थी।
उसके बावजूद बेखौफ अपराधी वारदात को अंजाम देने पर उतारू है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
बदमाशों ने दवा व्यवसायी को मारी गोली
बदमाशों ने दवा व्यवसायी को मारी गोली थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात एक दवा व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने आनन- फानन में उसे पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद दवा व्यवसायी को सदर अस्पातल रेफर कर दिया। सिंगियान पंचायत के धड़हरा वार्ड 14 निवा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा; 8 सीटों पर होगा मुकाबला

Bihar
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, MLC चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
