अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Biharsharif News: बिहार ग्रामीण बैंक की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग: हर आने-जाने वाले व्यक्ति की आईडी जांचीबिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तारकृष्णनगर में आज, बढ़नी में कल होगा मूर्ति विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा से सटे दोनों कस्बों में सुरक्षा के बीच श...इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचबिहार में सेब के बागान से चौंके लोग, किसान ने बताया बागवानी तैयार करने का तरीकाBiharsharif News: बिहार ग्रामीण बैंक की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग: हर आने-जाने वाले व्यक्ति की आईडी जांचीबिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तारकृष्णनगर में आज, बढ़नी में कल होगा मूर्ति विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा से सटे दोनों कस्बों में सुरक्षा के बीच श...इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचबिहार में सेब के बागान से चौंके लोग, किसान ने बताया बागवानी तैयार करने का तरीका

Article Advertisement

Sports

मानसिक स्वास्थ्य के मसलों से निपटने के लिये आईसीसी लेगी मनोवैज्ञानिकों की सेवायें

मानसिक स्वास्थ्य के मसलों से निपटने के लिये आईसीसी लेगी मनोवैज्ञानिकों की सेवायें नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) आगामी टी20 विश्व कप में ओमान और यूएई में बायो बबल में प्रवास के दौरान खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के मसलों से निपटने के लिये आईसीसी मनोवैज्ञानिकों की सेवायें लेगी । आईसीसी की इंटीग्रिट

मानसिक स्वास्थ्य के मसलों से निपटने के लिये आईसीसी लेगी मनोवैज्ञानिकों की सेवायें

Article Advertisement

मानसिक स्वास्थ्य के मसलों से निपटने के लिये आईसीसी लेगी मनोवैज्ञानिकों की सेवायें नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) आगामी टी20 विश्व कप में ओमान और यूएई में बायो बबल में प्रवास के दौरान खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के मसलों से निपटने के लिये आईसीसी मनोवैज्ञानिकों की सेवायें लेगी । आईसीसी की इंटीग्रिटी यूनिट के प्रमुख और बायो सुरक्षित वातावरण की देखरेख के प्रभारी एलेक्स मार्शल ने गुरूवार को कहा कि बायो बबल के उल्लंघन के मामले टीम प्रबंधन देखेगा । उन्होंने 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के दौरान कड़ाई से प्रोटोकॉल के पालन की सलाह दी । उन्होंने एक वर्चुअल बातचीत के दौरान कहा ,‘‘ कुछ लोगों को स्वीकार करना होगा कि नियंत्रित माहौल में उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है ।आईसीसी चौबीसों घंटे मनोवैज्ञानिक की सेवायें देगी ताकि खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर उनसे सलाह ले सकें ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ टीमें अपनी मेडिकल टीम लेकर आयेंगी लेकिन आईसीसी भी उन्हें अच्छे संसाधन मुहैया करोगी । उनके लिये चौबीसों घंटे पेशेवर सहयोग उपलब्ध रहेगा ।’’ मार्शल ने कहा कि आईसीसी समझती है कि कुछ खिलाड़ी काफी समय से बायो बबल में रह रहे हैं और तनाव महसूस कर रहे होंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ हम बहुत कुछ कर रहे हैं । उन्हें मनोवैज्ञानिक सहयोग और संसाधन दे रहे हैं ।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी टीमें जिम्मेदारी से रहेंगी और बायो बबल का उल्लंघन नहीं करेंगी । उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो टीम प्रबंधन को कार्रवाई करनी होगी । मार्शल ने कहा ,‘‘ लोग नियमों का पालन करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर कोई व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता है तो टीम प्रबंधन को कार्रवाई करनी होगी । हमें नहीं लगता कि ऐसी स्थिति आयेगी ।’’ उन्होंने कहा कि आईसीसी केवल करीबी परिजनों (पत्नी , बच्चे या साथी) को खिलाड़ियों के साथ सुरक्षित माहौल में रहने की अनुमति देगी । उन्होंने कहा ,‘‘ परिजन तनाव दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं और हमने कम संख्या में करीबी परिजनों को साथ रहने की अनुमति दी है जो पृथकवास से गुजरने के बाद कोरोना जांच में नेगेटिव होंगे ।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read