अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकपवन सिंह के इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, BJP एमएलसी के नहीं आने पर क्या बोलींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरणबिहार: बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से की लव मैरिज, पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया 'अंतिम संस्कार'"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...बिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकपवन सिंह के इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, BJP एमएलसी के नहीं आने पर क्या बोलींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरणबिहार: बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से की लव मैरिज, पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया 'अंतिम संस्कार'"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...

Article Advertisement

Politics

महाराष्ट्र सरकार पर संकट! एकनाथ शिंदे का सिरदर्द बना 2 MLAs का झगड़ा; 5 दिन अहम

महाराष्ट्र सरकार पर संकट! एकनाथ शिंदे का सिरदर्द बना 2 MLAs का झगड़ा; 5 दिन अहम महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। यहां शिंदे समर्थक दो विधायकों रवि राणा और बच्चू कडू में तनाव जारी है। कहा जा रहा है कि कडू की तरफ से चेतावनी जारी कर दी गई है कि वह ज

महाराष्ट्र सरकार पर संकट! एकनाथ शिंदे का सिरदर्द बना 2 MLAs का झगड़ा; 5 दिन अहम

Article Advertisement

महाराष्ट्र सरकार पर संकट! एकनाथ शिंदे का सिरदर्द बना 2 MLAs का झगड़ा; 5 दिन अहम महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। यहां शिंदे समर्थक दो विधायकों रवि राणा और बच्चू कडू में तनाव जारी है। कहा जा रहा है कि कडू की तरफ से चेतावनी जारी कर दी गई है कि वह जल्दी कोई 'फैसला' ले सकते हैं। साथ ही ह भी खबर है कि वह अदालत जाने की तैयारी कर रहे हैं। क्या है मामला बडनेरा से निर्दलीय विधायक राणा दावा कर रहे हैं कि प्रहार जनशक्ति पार्टी (PJP) के कडू ने शिंदे का समर्थन करने के लिए रुपये लिए हैं। अब कडू ने चेतावनी दे दी है कि राणा के आरोपों पर सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अगर जवाब या राणा के आरापों को साबित करते सबूत नहीं देते हैं, तो वह 8 अन्य विधायकों के साथ फैसला ले लेंगे। उन्होंने कहा, 'वह यह दावा करते हुए निजी हमले कर रहे हैं कि मैंने रुपये लिए और गुवाहाटी गया। केवल मैं ही नहीं था, जो गुवाहाटी गया था, 50 और विधायक थे। इस मुद्दे पर शिंदे और फडणवीस को संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि अगर आपका समर्थन करने पर आपके ही समर्थक विधायक की तरफ से ऐसे सवाल उठ रहे हैं, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।' कडू ने दावा किया है कि इसके जरिए उनकी ही नहीं, बल्कि शिंदे और फडणवीस की छवि खराब की जा रही है। उन्होंने कहा, 'केवल मेरी छवि खराब नहीं हो रही है, लोग पूछेंगे कि सीएम और डिप्टी सीएम ने मुझे कितने रुपये दिए। 50 विधायक विकास के मुद्दे पर शिंदे के साथ जुड़े थे और यह सवाल उठाकर कि हमने जुड़ने के लिए रुपये लिए थे, वह इसपर सवाल उठा रहे हैं। इसपर स्पष्ट होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 1 नवंबर तक हम अलग फैसला लेंगे।' उन्होंने कहा कि 8 और विधायक आरोपों से दुखी हैं और सभी 1 नवंबर को फैसला लेंगे। कड़ू ने दावा किया कि वह इसे लेकर कोर्ट जाएंगे और शिंदे और फडणवीस को प्रतिवादी बनाएंगे। दोनों विधायकों में पुरानी है जंग दोनों विधायकों के बीच तनाव नया नहीं है। कहा जाता है कि इसकी जड़ें अमरावती में वर्चस्व से जुड़ी हैं। खास बात है कि राणा की पत्नी नवनीत यहां से सांसद हैं। खबरें हैं कि सीएम भी दोनों विधायकों में सुलह की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई सफलता नहीं मिली है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read