अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजरBihar Flood: बाढ़ के पानी में केले के थम का सहारा, डूबने ही वाले थे सुरेंद्र... तभी पहुंचे 'देवदूत'बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 1.59 लाख आबादी प्रभावित, तटबंध टूटने से हाहाकार, जानें आज कैसा रहेगा म...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से बहकर आ रहे हैं पहाड़ी सांप, बिहार के गोपालगंज में बुजुर्ग को डसा, हुई मौतजब पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ ने बचाई अपनी जान, बिहार का वीडियो देख हैरत में पड़े लोगइंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपसिकटी में 7 क्विंटल मक्का के साथ एक युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल ...भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल जब्तएड्स नियंत्रण में पूर्वी चंपारण बिहार में अव्वल'सार्वजनिक मंच के बजाय CM सम्राट के सामने बात रखें', महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान को बिहार के मंत्री की नसीहतबिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजरBihar Flood: बाढ़ के पानी में केले के थम का सहारा, डूबने ही वाले थे सुरेंद्र... तभी पहुंचे 'देवदूत'बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 1.59 लाख आबादी प्रभावित, तटबंध टूटने से हाहाकार, जानें आज कैसा रहेगा म...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से बहकर आ रहे हैं पहाड़ी सांप, बिहार के गोपालगंज में बुजुर्ग को डसा, हुई मौतजब पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ ने बचाई अपनी जान, बिहार का वीडियो देख हैरत में पड़े लोगइंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपसिकटी में 7 क्विंटल मक्का के साथ एक युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल ...भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल जब्तएड्स नियंत्रण में पूर्वी चंपारण बिहार में अव्वल'सार्वजनिक मंच के बजाय CM सम्राट के सामने बात रखें', महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान को बिहार के मंत्री की नसीहत

Article Advertisement

Bihar

चोरी की घटना के उद्भेदन को अब जादू-टोना

चोरी की घटना के उद्भेदन को अब जादू-टोना शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना से शहरवासी दहशत में है। हाल के दिनों में शहर में चोरी की दर्जनों की घटना हुई। लेकिन पुलिस के द्वारा अबतक न तो एक भी घटनाओं उदभेदन किया गया है और न ही चोरी गई साम्रगी की बरामदगी ही कर पाई है। जिससे पीड़ित अब जादू टोना का सहारा

चोरी की घटना के उद्भेदन को अब जादू-टोना

Article Advertisement

चोरी की घटना के उद्भेदन को अब जादू-टोना शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना से शहरवासी दहशत में है। हाल के दिनों में शहर में चोरी की दर्जनों की घटना हुई। लेकिन पुलिस के द्वारा अबतक न तो एक भी घटनाओं उदभेदन किया गया है और न ही चोरी गई साम्रगी की बरामदगी ही कर पाई है। जिससे पीड़ित अब जादू टोना का सहारा लेने लगे है। अब तांत्रिक के सहारे कटोरा (वाटी) चलवाकर चोरी गये रूपए व साम्रगी सहित चोर को ढूंढ़ने में लगे हुए है। पिछले रविवार की रात चोरों ने सदर थाना से चंद कदमों की दूरी पर स्थित गंगजला रेलवे ढाला समीप बड़े किराना व्यवसायी प्रकाश कुमार अग्रवाल के गौरीशंकर भंडार में गैस कटर से ग्रिल व अलमारी काटकर दस लाख से अधिक रूपये सहित साम्रगी की चोरी कर ली। विगत एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सदर पुलिस के द्वारा चोरी की घटना का उदभेदन नहीं किया गया और न ही चोरी हुई रूपए व साम्रगी की बरामदगी कर पाई है। पुलिस के द्वारा अबतक कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़ित व्यवसायी ने जादू टोना का सहारा लिया। शहर से सटे गोबरगढ़ा से तांत्रिक को बुलाया गया। रविवार को तांत्रिक ने चोरी गये स्थल की जमीन पर कटोरा रखकर चलाने लगा। जिसके बाद कटोरा जमीन पर चलते हुए गंगजला चौक से नगरपालिका होते डा. अशोक सिंह क्लिनिक होते रहमान चौक रोड तक गई। हालांकि बुर्जूग तांत्रिक के थक जाने से आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी। कहा गया कि छूटे वाले जगहों से दूसरे दिन फिर वाटी चलाया जाएगा। शहर मुख्य बाजारों में अंधविश्वास भरी नजारा को देखने सैकड़ों लोग तांत्रिक के पीछे पीछे चल रहे थे। शहर में इस तरह जादू टोना के सहारे चोर को ढूंढ़ने का प्रयास से पुलिस प्रशासन की विफलता पर सवाल उठने लगा है। मालूम हो कि पिछले तीन महीने में शहर में दर्जनों चोरी की घटना हो चुकी है। जिसमें से अधिकांश घटनाओं का उद्भेदन नहीं हो पाया है। Source- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read