मधुबनी में बेलगाम हुआ अपराध श्रवण कापड़ी हत्याकांड में वैश्य समाज ने प्रशासन की विफलता पर जताई नाराजगी प्रदीप कुमार नायक मधुबनी जिले के जयनगर में बदमाशों का खूनी खेल जारी हैं जिले में हत्या,हिंसा,लूट और अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।
जिले के जयनगर में बीते दिनों किराना व्यवसायी श्रवण कापड़ी के हत्या मामले में पुलिस के कार्यशैली के खिलाफ वैश्य समाज ने काला बिल्ला एवं प्रतिकार बैनर सहित नारेबाजी लगा कर प्रतिरोध मार्च निकाला।
प्रतिरोध मार्च में वैश्य समाज के भी सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
वयोवृद्ध समाजसेवी विशम्भर पूर्वे के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च शहरी क्षेत्र के मुख्य सड़कों के अलावे स्टेशन रोड, शहीद चौक, महावीर चौक, भेलवा चौक, वाटरवेज चौक, ब्लॉक रोड, पटना गद्दी चौक समेत अन्य मार्गों पर निकाला गया।
प्रतिरोध मार्च में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के वैश्य व सूङी समाज के दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हो कर एक सुर में जयनगर के थानाध्यक्ष संजय कुमार को निलंबित करने और श्रवण कापड़ी हत्या मामले में अपराधी की गिरफ्तारी करने की मांग की गई।
प्रतिरोध मार्च को शामिल प्रवीर महासेठ ने जयनगर थानाध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश दिखाया और कहा कि जयनगर थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग करते है।
इस मौके पर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद पूर्वे ने कहा कि जयनगर के थानाध्यक्ष के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।
उन्होंने थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि बढ़ते अपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल है।
वहीं, हीरा मांझी ने कहा कि जयनगर में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है, लोग डरे-सहमे से हैं।
ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि लोगों का मन जीते और अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द की जाए।
इस प्रतिरोध मार्च में डॉ० मुकेश महासेठ, डॉ० सुनील राउत, प्रवीर महासेठ, आनंद पूर्वे, दीपक खर्गा, सुरेंद्र महतो, सत्यनारायण महतो, गुड्डा मंडल, संजय महतो, गणेश कांस्यकार, हरेराम चौधरी, हीरा मांझी, शम्भु गुप्ता, बब्लु पंजियार, सूर्यनाथ महासेठ, उपेंद्र नायक, मनीष कुमार, सुमित राउत, हरिओम साह, संतोष शर्मा, राजेश गुप्ता, सुजीत यादव, पप्पू पूर्वे, सुधीर खर्गा, दिनेश पूर्वे, मुकेश कुमार, मोहन मांझी, विवेक सूरी, अमित महतो, दिनेश महतो, रामचंद्र साह, मनीष महतो, अमित कुमार राउत, नीतीश प्रधान, सीयाराम महतो, ललन कापड़ी, राकेश कापड़ी, लखन महासेठ, सत्य नारायण महतो समेत सैकड़ों की संख्या में वैश्य समुदाय के अन्य कई लोग मौजूद थे।
आक्रोशित लोगों ने हत्या की न्यायिक जांच हत्यारे की गिरफ्तारी अविलंब करने और थानाध्यक्ष को निलंबित करने मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की गई।
Article Advertisement
Crime
मधुबनी में बेलगाम हुआ अपराध श्रवण कापड़ी हत्याकांड में वैश्य समाज ने प्रशासन की विफलता पर जताई नाराजगी
मधुबनी में बेलगाम हुआ अपराध श्रवण कापड़ी हत्याकांड में वैश्य समाज ने प्रशासन की विफलता पर जताई नाराजगी प्रदीप कुमार नायक मधुबनी जिले के जयनगर में बदमाशों का खूनी खेल जारी हैं जिले में हत्या,हिंसा,लूट और अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। जिले के जयनगर में बीते दिनों किराना व्यवसायी श्रवण

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15138 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15138 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
