अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar MLC Chunav: अनंत सिंह का बागी स्टाइल, जनसुराज कैंडिडेट के नोमिनेशन पर छोटे सरकार ने बनवाए 50 हजार रसग...भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 168 लीटर शराब पकड़ी: एक युवक गिरफ्तार, नेपाल से लाई जा रही थी; मोटरसाइकिल भ...दुर्गा पूजा और छठ में हैदराबाद से बिहार लौटना हुआ आसान, 9 पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां चेक करें शेड्य...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood Live: गंडक ने मचाई तबाही, छपरा-मुजफ्फरपुर-गोपालगंज में टूटे बांध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानीसोनौली बॉर्डर पर रात 1 बजे तक जाएंगे मालवाहक वाहन: एक हफ्ते से लगा था लंबा जाम; भारत-नेपाल अधिकारियों की बै...Bihar Flood: बाढ़ के पानी में केले के थम का सहारा, डूबने ही वाले थे सुरेंद्र... तभी पहुंचे 'देवदूत'बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 1.59 लाख आबादी प्रभावित, तटबंध टूटने से हाहाकार, जानें आज कैसा रहेगा म...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से बहकर आ रहे हैं पहाड़ी सांप, बिहार के गोपालगंज में बुजुर्ग को डसा, हुई मौतजब पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ ने बचाई अपनी जान, बिहार का वीडियो देख हैरत में पड़े लोगBihar MLC Chunav: अनंत सिंह का बागी स्टाइल, जनसुराज कैंडिडेट के नोमिनेशन पर छोटे सरकार ने बनवाए 50 हजार रसग...भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 168 लीटर शराब पकड़ी: एक युवक गिरफ्तार, नेपाल से लाई जा रही थी; मोटरसाइकिल भ...दुर्गा पूजा और छठ में हैदराबाद से बिहार लौटना हुआ आसान, 9 पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां चेक करें शेड्य...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood Live: गंडक ने मचाई तबाही, छपरा-मुजफ्फरपुर-गोपालगंज में टूटे बांध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानीसोनौली बॉर्डर पर रात 1 बजे तक जाएंगे मालवाहक वाहन: एक हफ्ते से लगा था लंबा जाम; भारत-नेपाल अधिकारियों की बै...Bihar Flood: बाढ़ के पानी में केले के थम का सहारा, डूबने ही वाले थे सुरेंद्र... तभी पहुंचे 'देवदूत'बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 1.59 लाख आबादी प्रभावित, तटबंध टूटने से हाहाकार, जानें आज कैसा रहेगा म...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से बहकर आ रहे हैं पहाड़ी सांप, बिहार के गोपालगंज में बुजुर्ग को डसा, हुई मौतजब पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ ने बचाई अपनी जान, बिहार का वीडियो देख हैरत में पड़े लोग

Article Advertisement

Bihar

दो माह से खराब पड़ी है प्लॉटर मशीन नहीं मिल पा रहा जमीन का नक्शा

दो माह से खराब पड़ी है प्लॉटर मशीन नहीं मिल पा रहा जमीन का नक्शा उदाकिशुनगंज अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर लगी प्लॉटर मशीन बीते दो माह से खराब पड़ी है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस आधुनिक मशीन के जरिये आवेदकों को मिनटों में बड़ा सा पेपर पर जमीन का प्रिंटेड नक्शा प्राप्त होता

दो माह से खराब पड़ी है प्लॉटर मशीन नहीं मिल पा रहा जमीन का नक्शा

Article Advertisement

दो माह से खराब पड़ी है प्लॉटर मशीन नहीं मिल पा रहा जमीन का नक्शा उदाकिशुनगंज अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर लगी प्लॉटर मशीन बीते दो माह से खराब पड़ी है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस आधुनिक मशीन के जरिये आवेदकों को मिनटों में बड़ा सा पेपर पर जमीन का प्रिंटेड नक्शा प्राप्त होता था। जो कि फिलहाल नहीं हो पा रहा है। मशीन के खराब रहने से हर दिन 5-10 लोग इस काउंटर पर आकर निराश हो लौटने को मजबूर है। वहीं विभाग को राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मशीन खराब होने से पहले तक इस मशीन के जरिये विभाग को हजारों की आमदनी प्राप्त होती थी। बावजूद इस मशीन को समय से ठीक कराने में अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं दिखाई। आरटीपीएस काउंटर के आईटी सहायक ने बताया कि इस प्लॉटर मशीन को ठीक कराने के लिए विभाग से पत्राचार हुआ है। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्लॉटर मशीन का पार्ट-पुर्जा व इसमें इस्तेमाल होने वाला पेपर भी महंगा होता है। जो कि पटना में ही उपलब्ध हो पाता है। जमीन का नक्शा लेने के लिए पहुंचे आवेदनकर्ता को पहले रसीद कटानी पड़ती है। नियमानुसार इसके लिए आवेदन करते समय 150 रुपए भुगतान करना पड़ता है। इसके बाद कंप्यूटर की मदद से इस बड़े से प्लॉटर मशीन के जरिये प्रिंटेड जमीन का नक्शा दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस मशीन के एक कार्टेज की कीमत 10 हजार रुपए है। वहीं इसका पेपर 600 रुपए का आता है। इस संबंध में सीओ विजय कुमार राय ने बताया कि प्लॉटर मशीन को ठीक कराने के लिए विभाग से पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह मशीन बनकर दुरुस्त हो जाएगी। खराब पड़ी मशीन। स्रोत-दैनिक भास्कर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read