कटिहार जिले के 41 केंद्रों पर 13 हजार छात्र देंगे बीपीएससी पीटी की परीक्षा कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।
जिले के 41 परीक्षा केन्द्रो पर शुक्रवार से 67 वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा शुक्रवार को ली जायेगी।
बीपीएससी पीटी परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
परीक्षा के दिन आयोग के भेजे कंबीनेशन लॉक कोड से ही प्रश्नपत्र के सील बॉक्स का ताला खुलेगा।
कोर्ड का इस्तेमाल करने से ही ताला खोलने वाली चाभी निकाली जा सकेगी।
यही नहीं, प्रश्नपत्र का सील पैकेट केंद्राधीक्षक नहीं खोलेंगे बल्कि हर कक्ष के लिए तैनात वरीय वीक्षक इसको खोलेंगे, वह भी छात्रों के सामने।
30 सितंबर को आयोजित बीपीएससी की परीक्षा में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
इसको लेकर डीएम उदयन मिश्रा ने अधिकारियों के साथ सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है।
उधर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने आयोग की ओर से जो बदलाव किए गए हैं, उनका सख्ती से पालन करने का निर्देश सभी केन्द्राधीक्षकों को दिया है।
सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद ही प्रश्न पत्र पहुंचाया जाएगा।
प्रत्येक केंद्र के लिए प्रश्नपत्रिका सील स्टील बॉक्स में मुद्रक की ओर से सीधे उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे जिला पदाधिकारी अपनी सुरक्षा में रखवाना सुनिश्चित करवाएंगे।
एक सील स्टील बॉक्स के अन्दर होंगे कई बॉक्स: एक सील स्टील बॉक्स के अंदर होंगे कई अन्य बॉक्स सील स्टील बॉक्स के अंदर कई अन्य बॉक्स भी रहेंगे और सभी अलग-अलग व्यवस्था से लॉक होंगे।
ऊपर वाला बॉक्स कंबीनेशन लॉक से बंद रहेगा।
उसके अंदर कैंची और दो लोहे की पत्ती से सील बॉक्स रहेगा।
ऊपर के बॉक्स को खोलने के लिए कोड आयोग की ओर से परीक्षा के दिन ही जिले के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अंदर रखी कैंची से ही लोहे की पत्ती काटी जाएगी।
इसके अंदर चाबी और ताला लगा स्टील का एक अन्य बॉक्स रहेगा।
इस चाभी से ही उस बॉक्स का ताला खुलेगा, जिसके अंदर प्रश्नपत्र का सील पैकेट रहेगा।
सील स्टील बॉक्स के अंदर प्रश्न पुस्तिका टेंपर एविडेंस सिक्युरिटी बैग यानी टीईएस बैग में सील रहेगा।
टीईएस बैग में सील प्रश्न पत्र को खोलने की बात तो दूर अगर कोई हाथ भी लगाता है तो पता चल जाएगा कि किसी ने उसे खोलने का प्रयास किया है।
एक बार खोल देने के बाद इसे दोबारा सील नहीं किया जा सकेगा।
परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा कक्ष में ही परीक्षार्थियों के सामने ओएमआर शीट की पैकेजिंग प्रतिनियुक्त वीक्षक की ओर से एलडीपीई बैग में की जाएगी।
प्रश्न पत्र परीक्षा कक्ष में परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले यानी 11.55 में खोला जाएगा।
वहीं, 11 बजे के बाद परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सभी केंद्रधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि आयोग की गाइडलाइन के अनुसार 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Article Advertisement
Seemanchal
कटिहार जिले के 41 केंद्रों पर 13 हजार छात्र देंगे बीपीएससी पीटी की परीक्षा
कटिहार जिले के 41 केंद्रों पर 13 हजार छात्र देंगे बीपीएससी पीटी की परीक्षा कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के 41 परीक्षा केन्द्रो पर शुक्रवार से 67 वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा शुक्रवार को ली जायेगी। बीपीएससी पीटी परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं। परीक्षा के दिन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Bihar
बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
