सहरसा में एक महिला की मौत जहर खाने से हो गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उसने जहर खुद नहीं खाया बल्कि उसे जबरदस्ती खिलाया गया है और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसका पति है. जो अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था. जिसे लेकर पंचायत भी हुई लेकिन वो नहीं सुधरा और आखिरकार उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. परिजनों का कहना है कि पति का किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रंसग चल रहा था. इसलिए उसने अपनी पत्नी को रास्ते से ही हटा दिया है. जहर खाने से विवाहिता की हुई मौत घटना सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा की है. जहां जहर खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई है. मृतक महिला का नाम आयुषी प्रिया बताया जा रहा है. मृतक महिला के परिजनों ने उसके पति पर मारपीट करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के सम्बंध में मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि सिमराहा के रहने वाले शुभंकर यादव से 11 साल पहले महिला की शादी हुई थी. शादी के बाद दो बच्चे भी हुए लेकिन आए दिन शुभंकर यादव अपनी पत्नी आयुषी के साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित करता रहता था. जिसको लेकर कई बार सामाजिक स्तर से पंचायत भी हुई, लेकिन इसके बावजूद महिला का पति शुभंकर यादव अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता रहता था. पति का किसी और महिला से चल रहा था प्रेम प्रसंग परिजनों का आरोप है कि शुभंकर यादव का किसी और महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसको लेकर वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आए दिन मारपीट करते रहता था. इसी कड़ी में शुभंकर यादव ने अपनी पत्नी को मारपीट करते हुए जबरन जहर पिला दिया. जिसके बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला की जहर खाने से मौत हुई है. फिलहाल मामले में छानबीन की जा रही है.
Article Advertisement
Bihar
प्रेमिका को पाने के लिए पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी का कर दिया ये हाल
सहरसा में एक महिला की मौत जहर खाने से हो गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उसने जहर खुद नहीं खाया बल्कि उसे जबरदस्ती खिलाया गया है और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसका पति है. जो अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था. जिसे लेकर पंचायत भी हुई लेकिन वो नहीं सुधरा और आखिरकार उसने अ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफर

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15133 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15133 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
