मॉडर्न हो रहा करवा चौथ का पर्व, पत्नियों को तोहफे में मिल रही कार और स्कूटी करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा करती हैं।
करवा चौथ पर गिफ्ट की परंपरा लंबे समय से बनी हुई है।
लेकिन समय के साथ-साथ गिफ्ट देने का ट्रेंड बदल रहा है।
कोई पति अपनी पत्नी को उपहार में कार दे रहा है तो कोई स्कूटी।
पटना के अलग-अलग चार पहिया और दो पहिया वाहन शोरूम संचालकों के अनुसार महिलाओं के नाम पर सौ के करीब स्कूटी और 30 से अधिक कार की बुकिंग हुई है।
देनी टीवीएस के प्रोपराइटर अमरजीत सिंह ने बताया कि हमारे यहां महिलाओं के नाम पर 25 स्कूटी की बुकिंग हुई है।
गुरुवार के दिन भी कार और स्कूटी की सेल में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
गहनों की दुकानों में जमकर भीड़ करवाचौथ को लेकर सोने-चांदी की दुकानों में बुधवार को बंपर भीड़ रही।
मंगलसूत्र और गोल्ड चेन की खूब बिक्री हुई है।
सोनारों के संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि महिलाओं के सबसे पावन त्यौहार करवाचौथ पर स्वर्ण एवं चांदी के आभूषणों का अच्छा कारोबार हुआ है।
गुरुवार को भी बाजार में करवा चौथ का सकारात्मक असर रहेगा।
करवाचौथ गुरुवार को है।
व्रत में सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद के दीदार के बाद ही व्रत तोड़ती हैं।
करवाचौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश की पूजा होती है।
मां पार्वती से सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।
महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं।
इस बार कई वर्षों बाद विशेष संयोग बन रहा है।
रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा का उदय हो रहा है।
पटना में 7 बजकर 53 मिनट पर दिखेगा चांद पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि आचार्य माधवानंद जी माधव ने बताया कि करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.30 बजे से चांद निकलने तक है।
इस दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश की रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य आदि से पूजा करें।
करवाचौथ व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।
रात में चंद्रमा उदय होते ही अर्घ्य दें।
फिर पति को तिलक लगा उनका चेहरा चलनी से देखें।
इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलें।
पटना में चन्द्रमा के दिखने का समय 7 बजकर 53 मिनट है।
करवाचौथ का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चौथी तिथि को मनाया जाता है।
सुहागिनों को सुहाग सामग्री चूड़ी, लहठी, बिंदी, सिंदूर आदि कचरा के डिब्बे में नहीं फेंकना चाहिए।
इतना ही नहीं अगर चूड़ी पहनते समय टूट भी जाए तो उसे संभालकर पूजा स्थान पर रख दें।
Article Advertisement
Business
मॉडर्न हो रहा करवा चौथ का पर्व, पत्नियों को तोहफे में मिल रही कार और स्कूटी
मॉडर्न हो रहा करवा चौथ का पर्व, पत्नियों को तोहफे में मिल रही कार और स्कूटी करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा करती हैं। करवा चौथ पर गिफ्ट की परंपरा लंबे समय से बनी हुई है। लेकिन समय के साथ-साथ गिफ्ट देने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
