अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल-जंगल से आया तेंदुआ, 2 दिन में 4 पर हमला: किशनगंज के पांचगाछी गांव में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने ...सीमा पर 648 लीटर नेपाली शराब जब्त: SSB के जवानों को देख तस्कर नेपाल की तरफ भागाBihar Tomorrow Weather: बिहार से मानसून की वापसी के संकेत, अगले 48 घंटे अहम, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?बाढ़ग्रस्त इलाके में CM का रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में 'तफरीह', रोहिणी बोलीं- आपदा में भी झूठी शान-शौकत वाला प्रोटोकॉलखुली जीप, समर्थकों का हुजूम और नारेबाजी… अनुज सिंह के नामांकन से पटना में अनंत सिंह का सियासी संदेशगंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मददबिहार: गंडक नदी उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे; कई इलाके बाढ़ की चपेट में, NH तक पहुंचा पानीधनकुबेर निकला दरोगा अमित गुप्ता, 13 साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की दौलत, EOU की रेड में क्या-क्या ...भारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...बिहार के गांव में पली-बढ़ी लड़की, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, बच्चों को फ्री में पढ़ाती है ट्यूशन!खुली जीप में अनुज संग अनंत, लगे 'नीतीश-ललन जिंदाबाद' के नारे; प्रशांत किशोर की जनसुराज का शक्ति प्रदर्शन - patna graduate seat anant singh power show anuj singh nomination 50000 rasgullas win certainनेपाल-जंगल से आया तेंदुआ, 2 दिन में 4 पर हमला: किशनगंज के पांचगाछी गांव में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने ...सीमा पर 648 लीटर नेपाली शराब जब्त: SSB के जवानों को देख तस्कर नेपाल की तरफ भागाBihar Tomorrow Weather: बिहार से मानसून की वापसी के संकेत, अगले 48 घंटे अहम, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?बाढ़ग्रस्त इलाके में CM का रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में 'तफरीह', रोहिणी बोलीं- आपदा में भी झूठी शान-शौकत वाला प्रोटोकॉलखुली जीप, समर्थकों का हुजूम और नारेबाजी… अनुज सिंह के नामांकन से पटना में अनंत सिंह का सियासी संदेशगंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मददबिहार: गंडक नदी उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे; कई इलाके बाढ़ की चपेट में, NH तक पहुंचा पानीधनकुबेर निकला दरोगा अमित गुप्ता, 13 साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की दौलत, EOU की रेड में क्या-क्या ...भारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...बिहार के गांव में पली-बढ़ी लड़की, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, बच्चों को फ्री में पढ़ाती है ट्यूशन!खुली जीप में अनुज संग अनंत, लगे 'नीतीश-ललन जिंदाबाद' के नारे; प्रशांत किशोर की जनसुराज का शक्ति प्रदर्शन - patna graduate seat anant singh power show anuj singh nomination 50000 rasgullas win certain

Article Advertisement

Bihar

550 वां प्रकाश पर्व आठ नवंबर को

550 वां प्रकाश पर्व आठ नवंबर को गुरुनानक देवजी के 550 वां प्रकाश पर्व सह प्रकाश उत्सव आठ नवंबर को स्थानीय महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा में मनाया जायेगा। इसकी तैयारी जोरों शोर से चल रही है। गुरुद्वारा को भव्य रुप से सजाया जा रहा है। बुधवार को श्री अखंड पाठ प्रारंभ हुआ एवं कीर्तन दरबार सजाया गया। 7 न

550 वां प्रकाश पर्व आठ नवंबर को

Article Advertisement

550 वां प्रकाश पर्व आठ नवंबर को गुरुनानक देवजी के 550 वां प्रकाश पर्व सह प्रकाश उत्सव आठ नवंबर को स्थानीय महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा में मनाया जायेगा। इसकी तैयारी जोरों शोर से चल रही है। गुरुद्वारा को भव्य रुप से सजाया जा रहा है। बुधवार को श्री अखंड पाठ प्रारंभ हुआ एवं कीर्तन दरबार सजाया गया। 7 नवंबर गुरुवार को शहर में नगर कीर्त्तन निकाली जायेगी। जो शहर के गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर शहर के कई मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न होगी। नगर कीर्त्तन गाजे बाजे के साथ निकाली जायेगी। जिसमें मुख्य आकर्षण पंच प्यारे होंगे। इसके बाद दूसरे दिन आठ नवंबर को श्री अखंड पाठ, कीर्त्तन दरबार एवं अरदास, गुरु का लंगर एवं शाम में कीर्त्तन दरबार सजाया जायेगा। 550 वां प्रकाश पर्व सह गुरु पर्व को लेकर सिख समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। गुरुद्वारा को फूलमाला व आकर्षक लाइटिंग से सजाया जा रहा है। इसके पहले शहर में कई दिनों से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। जिसमें सिख समुदाय के महिला, पुरुष व बच्चे हिस्सा लेकर गुरुनानक देव का ध्यान कर रहे थे। इसे लेकर शहर के कई चौक चौराहों पर पोस्टर व बैनर लगाये गये हैं। गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी के अध्यक्ष लक्खा सिंह एवं सचिव सूरज सिंह ने बताया कि गुरुपर्व इस बार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read