अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

Crime

Land for Job Scam: CBI पूछताछ के बाद बोले तेजस्वी-'कोई घोटाला हुआ ही नहीं'

आज बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीबीआई के समक्ष लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में पेश हुए. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई द्वारा तेजस्वी यादव से 14 सवाल पूछे गए थे. वहीं, पूछताछ खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव अपनी बहन व सांसद मीसा भारती के घर पहुंचे थे. जब तेजस्वी यादव से मीडियाकर्मियों द्वारा सीबीआई पूछ

Land for Job Scam: CBI पूछताछ के बाद बोले तेजस्वी-'कोई घोटाला हुआ ही नहीं'

Article Advertisement

आज बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीबीआई के समक्ष लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में पेश हुए. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई द्वारा तेजस्वी यादव से 14 सवाल पूछे गए थे. वहीं, पूछताछ खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव अपनी बहन व सांसद मीसा भारती के घर पहुंचे थे. जब तेजस्वी यादव से मीडियाकर्मियों द्वारा सीबीआई पूछताछ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई घोटाला हुआ ही नहीं है. वह पहले भी पूछताछ में सहयोग कर रहे थे और आज भी कर रहे हैं. बता दें कि आज एक तरफ जहां मीसा भारती से ईडी द्वारा पूछताछ की गई तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव सीबीआई द्वारा पूछताछ की गई. दिल्ली हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद CBI के समक्ष पेश हुए तेजस्वी दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष दाखिल की गई याचिका में तेजस्वी यादव ने अपराध के समय खुद को नाबालिग बताते हुए दलील पेश की थी. तेजस्वी यादव ने हाईकोर्ट के समक्ष दाखिल याचिका में कहा कि सीबीआई के द्वारा जिस समय का मामला बताया जा रहा है, उस समय वो नाबालिग थे. लिहाजा क्या हुआ और क्या नहीं, उसके बारे में उनसे पूछताछ करने अथवा उन्हें आरोपी बनाने का कोई आधार नहीं बनता. इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उन्हें राजनीतिक दुर्भावना के तहत सीबीआई का दुरुपयोग करते हुए इस मामले में आरोपी बनाने का प्रयास किया जा रहा है. हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि हम तेजस्वी यादव को गिरफ्तार नहीं करेंगे, उन्हें सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया है और उनसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं. जिसके बाद आज यानि 25 मार्च 2023 के लिए हाईकोर्ट ने तेजस्वी यादव को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया था.   लालू- राबड़ी मिल चुकी है जमानत 15 मार्च, 2023 को राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती को 50-50 हजार के निजी मुचलके में जमानत दी जा चुकी है, लेकिन तेजस्वी यादव कोर्ट में प्रस्तुत नहीं हुए थे और अब उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बता दें कि तेजस्वी यादव को सीबीआई द्वारा 4 मार्च , 11 मार्च और 14 मार्च 2023 को समन जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए थे.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read