अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

Politics

लैंड फॉर जॉब स्कैम: राबड़ी देवी, मीसा भारती, लालू यादव के बाद अब किससे होगी पूछताछ?

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव पत्नी यानि बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से सीबीआई ने पूछताछ की. राबड़ी देवी से सीबीआई द्वारा बीते सोमवार यानि 06 मार्च 2023 को लगभग चार घंटे तक पूछताछ की और मंगलवार को लालू यादव से सीबीआई दिल्ली में पूछताछ की. सीबीआई द्वारा नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में सीबी

लैंड फॉर जॉब स्कैम: राबड़ी देवी, मीसा भारती, लालू यादव के बाद अब किससे होगी पूछताछ?

Article Advertisement

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव पत्नी यानि बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से सीबीआई ने पूछताछ की. राबड़ी देवी से सीबीआई द्वारा बीते सोमवार यानि 06 मार्च 2023 को लगभग चार घंटे तक पूछताछ की और मंगलवार को लालू यादव से सीबीआई दिल्ली में पूछताछ की. सीबीआई द्वारा नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में सीबीआई द्वारा फिर से फाइल खोल दी गई है. ऐसे में एक बार लालू और उनके परिवार की मुसीबतें फिर से बढ़ गई हैं. ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि सीबीआई अब किससे पूछताछ करनेवाली है? आपको बता दें कि ये पूछताछ जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में हो रही है. मामला 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़ा है. लालू यादव पर आरोप है कि जब वह रेल मंत्री थे तब नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था. चूंकि, नौकरी के बदले पैसे लेने में रिस्क रहता था इसलिए पैसे नहीं लिए जाते थे, उसकी जगह जमीन ली जाती थी. आरोप यह भी है कि इस पूरे जमीन वसूली के काम की जिम्मेदारी लालू के उस समय के OSD भोला यादव को दी गई थी. इस मामले की चार्जशीट में CBI ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है. 2022 में भी कार्रवाई साथ ही आपको बता दें कि इसी मामले में पहले भी लालू यादव के ठिकानों पर कार्रवाई हो चुकी है. मई 2022 में लालू के परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर CBI की टीम ने छापेमारी की थी. तभी CBI ने भ्रष्टाचार का नया केस दर्ज किया था. CBI के अनुसार लालू यादव के परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में ली. ज्यादातर जमीन की खरीद का भुगतान कैश में किया गया. जिस वक्त ये जमीन ली गई उस वक्त जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read