अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकUCC पर अमित शाह का दांव, टीडीपी-शिवसेना-मांझी साथ, नीतीश के विरोध के पीछे रणनीति समझिएपवन सिंह के इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, BJP एमएलसी के नहीं आने पर क्या बोलींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकUCC पर अमित शाह का दांव, टीडीपी-शिवसेना-मांझी साथ, नीतीश के विरोध के पीछे रणनीति समझिएपवन सिंह के इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, BJP एमएलसी के नहीं आने पर क्या बोलींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण

Article Advertisement

Politics

राबड़ी आवास में इस बार भी नहीं होगी छठ पूजा! लालू यादव के अभी सिंगापुर से लौटने की संभावना कम

राबड़ी आवास में इस बार भी नहीं होगी छठ पूजा! लालू यादव के अभी सिंगापुर से लौटने की संभावना कम बिहार में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर भी यह त्योहार प्रमुख रूप से मनाया जाता है। मगर बीते कुछ सालों से किसी न

राबड़ी आवास में इस बार भी नहीं होगी छठ पूजा! लालू यादव के अभी सिंगापुर से लौटने की संभावना कम

Article Advertisement

राबड़ी आवास में इस बार भी नहीं होगी छठ पूजा! लालू यादव के अभी सिंगापुर से लौटने की संभावना कम बिहार में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर भी यह त्योहार प्रमुख रूप से मनाया जाता है। मगर बीते कुछ सालों से किसी न किसी वजह से राबड़ी आवास में छठ पूजा नहीं हो पा रही है। इस बार भी यहां छठ पर्व मनने की संभावना नहीं है। दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी सिंगापुर में हैं। उनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। संभव हुआ तो उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो सकता है। लिहाजा, उनके घर पर छठ पूजा होने की संभावना नहीं है। आईआरसीटीसी घोटाला और अन्य मामलों में कोर्ट से लालू प्रसाद यादव को 25 अक्टूबर तक देश से बाहर रहने की अनुमति मिली है। अगर उनका इलाज लंबा चला तो वे कोर्ट से समय बढ़ाने का अनुरोध भी कर सकते हैं। लालू प्रसाद सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी के घर पर हैं। उनके इलाज के लिए बड़ी बेटी मीसा भारती भी अभी सिंगापुर में हैं। राबड़ी आवास में लंबे समय से नहीं हुई छठ पूजा! राबड़ी आवास में छठ और होली का पर्व परिवार के सभी लोग साथ मिलकर मनाते हैं। छठ पर तो लालू की सभी बेटियां भी पटना आ जाती हैं। बताया जा रहा है कि पटना स्थित राबड़ी आवास में बीते 5 सालों से छठ पर्व नहीं मनाया गया है। पिछले साल भी लालू यादव की तबीयत खराब होने की वजह से घर में छठ पूजा नहीं की गई। इससे पहले लालू के जेल में रहने, विधानसभा चुनाव में आरजेडी को हार मिलने और अन्य कारणों से यह त्योहार नहीं मनाया गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read