अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Biharsharif News: बिहार ग्रामीण बैंक की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग: हर आने-जाने वाले व्यक्ति की आईडी जांचीबिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तारकृष्णनगर में आज, बढ़नी में कल होगा मूर्ति विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा से सटे दोनों कस्बों में सुरक्षा के बीच श...इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचबिहार में सेब के बागान से चौंके लोग, किसान ने बताया बागवानी तैयार करने का तरीकाBiharsharif News: बिहार ग्रामीण बैंक की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग: हर आने-जाने वाले व्यक्ति की आईडी जांचीबिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तारकृष्णनगर में आज, बढ़नी में कल होगा मूर्ति विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा से सटे दोनों कस्बों में सुरक्षा के बीच श...इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचबिहार में सेब के बागान से चौंके लोग, किसान ने बताया बागवानी तैयार करने का तरीका

Article Advertisement

Crime

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए कदमों से संतुष्ट नहीं है उच्चतम न्यायालय

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए कदमों से संतुष्ट नहीं है उच्चतम न्यायालय दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए कदमों से संतुष्ट नहीं है। साथ ही, न्यायालय ने उससे सवाल किया कि जिन आरोप

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए कदमों से संतुष्ट नहीं है उच्चतम न्यायालय

Article Advertisement

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए कदमों से संतुष्ट नहीं है उच्चतम न्यायालय दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए कदमों से संतुष्ट नहीं है। साथ ही, न्यायालय ने उससे सवाल किया कि जिन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। तीन अक्टूबर को हुई हिंसा की इस घटना में आठ लोग मारे गये थे। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए वकील हरीश साल्वे को शीर्ष पुलिस अधिकारियों को यह बताने को कहा कि मामले में साक्ष्य और संबद्ध सामग्री नष्ट नहीं हों। पीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली भी शामिल हैं। पीठ ने कहा, ‘‘ आप (राज्य) क्या संदेश दे रहे हैं।’’ न्यायालय ने राज्य सरकार से सवाल किया कि क्या अन्य आरोपी, जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाता है, उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार होता है। पीठ ने कहा, ‘‘ अगर आप प्राथमिकी देखेंगे, तो उसमें धारा 302 का जिक्र है। क्या आप दूसरे आरोपियों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करते हैं।’’ शीर्ष न्यायालय ने इसे ‘‘बेहद गंभीर अरोप’’ बताया। न्यायालय ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तारीख तय की है। गौरतलब है कि किसानों का एक समूह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई थी। तिकोनिया थानाक्षेत्र में हुई इस घटना में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। किसान नेताओं ने दावा किया है कि उस वाहन में आशीष भी थे, जिसने प्रदर्शनकारियों को कुचला था, लेकिन मंत्री ने आरोपों से इनकार किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read