अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar MLC Chunav: अनंत सिंह का बागी स्टाइल, जनसुराज कैंडिडेट के नोमिनेशन पर छोटे सरकार ने बनवाए 50 हजार रसग...भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 168 लीटर शराब पकड़ी: एक युवक गिरफ्तार, नेपाल से लाई जा रही थी; मोटरसाइकिल भ...दुर्गा पूजा और छठ में हैदराबाद से बिहार लौटना हुआ आसान, 9 पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां चेक करें शेड्य...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood Live: गंडक ने मचाई तबाही, छपरा-मुजफ्फरपुर-गोपालगंज में टूटे बांध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानीसोनौली बॉर्डर पर रात 1 बजे तक जाएंगे मालवाहक वाहन: एक हफ्ते से लगा था लंबा जाम; भारत-नेपाल अधिकारियों की बै...Bihar Flood: बाढ़ के पानी में केले के थम का सहारा, डूबने ही वाले थे सुरेंद्र... तभी पहुंचे 'देवदूत'बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 1.59 लाख आबादी प्रभावित, तटबंध टूटने से हाहाकार, जानें आज कैसा रहेगा म...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से बहकर आ रहे हैं पहाड़ी सांप, बिहार के गोपालगंज में बुजुर्ग को डसा, हुई मौतजब पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ ने बचाई अपनी जान, बिहार का वीडियो देख हैरत में पड़े लोगBihar MLC Chunav: अनंत सिंह का बागी स्टाइल, जनसुराज कैंडिडेट के नोमिनेशन पर छोटे सरकार ने बनवाए 50 हजार रसग...भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 168 लीटर शराब पकड़ी: एक युवक गिरफ्तार, नेपाल से लाई जा रही थी; मोटरसाइकिल भ...दुर्गा पूजा और छठ में हैदराबाद से बिहार लौटना हुआ आसान, 9 पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां चेक करें शेड्य...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood Live: गंडक ने मचाई तबाही, छपरा-मुजफ्फरपुर-गोपालगंज में टूटे बांध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानीसोनौली बॉर्डर पर रात 1 बजे तक जाएंगे मालवाहक वाहन: एक हफ्ते से लगा था लंबा जाम; भारत-नेपाल अधिकारियों की बै...Bihar Flood: बाढ़ के पानी में केले के थम का सहारा, डूबने ही वाले थे सुरेंद्र... तभी पहुंचे 'देवदूत'बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 1.59 लाख आबादी प्रभावित, तटबंध टूटने से हाहाकार, जानें आज कैसा रहेगा म...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से बहकर आ रहे हैं पहाड़ी सांप, बिहार के गोपालगंज में बुजुर्ग को डसा, हुई मौतजब पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ ने बचाई अपनी जान, बिहार का वीडियो देख हैरत में पड़े लोग

Article Advertisement

Bihar

फिर सुलग सकता है कोसी दियारा का इलाका

फिर सुलग सकता है कोसी दियारा का इलाका राजनपुर के पूर्व मुखिया सतो यादव की हत्या के बाद इन दिनों शांत पड़े कोसी दियारा का एक बार फिर रक्तरंजित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। वह कुख्यात अपराधी रह चुका काजल यादव का पिता था। 50 हजार का इनामी काजल ने जेल से निकलने के बाद 2016 में अपराध की

फिर सुलग सकता है कोसी दियारा का इलाका

Article Advertisement

फिर सुलग सकता है कोसी दियारा का इलाका राजनपुर के पूर्व मुखिया सतो यादव की हत्या के बाद इन दिनों शांत पड़े कोसी दियारा का एक बार फिर रक्तरंजित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। वह कुख्यात अपराधी रह चुका काजल यादव का पिता था। 50 हजार का इनामी काजल ने जेल से निकलने के बाद 2016 में अपराध की दुनिया छोड़ने का संकल्प लिया था। जेल से जमानत पर बाहर निकलने के बाद उसने अपनी पत्नी सरस्वती देवी को महिषी प्रखंड उप प्रमुख बनाने के बाद वेश्म में मौजूद जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपराध नहीं करने की शपथ ली थी। इसके बाद उसने बीडीओ व थानाध्यक्ष से भेंट कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ने की बात दुहराई थी। काजल कई चर्चित कांडों के नामजद अभियुक्त था। जिसमें बेलवारा के मुखिया धीरेंद्र सदा की हत्या, डेंगराही तिहरा हत्याकांड, राजनपुर के व्यवसायी सुरेंद्र चौधरी की हत्या, राजनपुर मखाना लूट की घटना जैसे मामले शामिल हैं। काजल को 2015 में पटना की एसटीएफ की टीम ने सोनपुर मेला जाने के क्रम में घात लगाकर गिरफ्तार किया था। काजल के पिता सत्तो यादव का भी पूर्व में अपराध जगत नाता रहा है। दियारा में जमीन पर वर्चस्व को लेकर प्रतिद्वंद्वी गुटों से कई बार सत्तो व उनके पुत्र काजल की भिड़ंत हो चुकी थी। वर्ष 2001 में सत्तो यादव अपने पंचायत राजनपुर से मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुए थे। फिर बाद के वर्षो में काजल की पत्नी राजनपुर पंचायत की उपमुखिया और उसके बाद फिर महिषी प्रखंड के उपप्रमुख की कुर्सी पर आसीन हुई। अपने पिता की हत्या के बाद अपराध जगत छोड़ने का एलान कर चुके काजल शांत रहेगा, इसकी संभावना कम ही नजर आती है। ऐसे में कोसी का दियारा इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read