अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में बड़ा हादसा : अनियंत्रित गाड़ी ने बाइक को उड़ाया, नहर में डूबी; तीन युवकों की मौतबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए नितिन नवीन का बड़ा कदम, CM राहत कोष में दी 3 महीने की सैलरीनीतीश कुमार फिर पलटेंगे? RJD के बाद कांग्रेस का ऑफर, टेंशन में BJP!नीतीश की विरासत, निशांत का भविष्य; UCC पर पेच और RJD का ऑफर... JDU की बैठक के क्या हैं मायनेन्यूजीलैंड संग डील से बिहार की बदलेगी किस्मत? पटना-भागलपुर सहित 4 जिलों के उद्योग को हो सकता है फायदाजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दमJDU की बैठक से गायब रहे अनंत सिंह, बोले- MLC चुनाव में नीरज कुमार का जीतना तो दूर, जमानत भी बचा लें वही बहुत'क्या चाहते हैं निशांत कटोरा लेकर घूमे?' जेडीयू की इंटरनल पॉलिटिक्स की करवट और 'नीतीश युग' की अवसान की इनसा...Bihar MLC Election : 'मैं नीरज कुमार के खिलाफ पूरी ताकत से विरोध करूंगा', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान; बताई वजह160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली को पकड़ा: चार बोरियों में मिली मछली, दो बाइक भी जब्त; कस्टम कार्यालय बढ...किशनगंज में अमेरिकी युवती को आखिर क्यों पकड़ा? SSB और पुलिस के दावे अलग-अलग, जानिए मामलाबिहार में बड़ा हादसा : अनियंत्रित गाड़ी ने बाइक को उड़ाया, नहर में डूबी; तीन युवकों की मौतबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए नितिन नवीन का बड़ा कदम, CM राहत कोष में दी 3 महीने की सैलरीनीतीश कुमार फिर पलटेंगे? RJD के बाद कांग्रेस का ऑफर, टेंशन में BJP!नीतीश की विरासत, निशांत का भविष्य; UCC पर पेच और RJD का ऑफर... JDU की बैठक के क्या हैं मायनेन्यूजीलैंड संग डील से बिहार की बदलेगी किस्मत? पटना-भागलपुर सहित 4 जिलों के उद्योग को हो सकता है फायदाजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दमJDU की बैठक से गायब रहे अनंत सिंह, बोले- MLC चुनाव में नीरज कुमार का जीतना तो दूर, जमानत भी बचा लें वही बहुत'क्या चाहते हैं निशांत कटोरा लेकर घूमे?' जेडीयू की इंटरनल पॉलिटिक्स की करवट और 'नीतीश युग' की अवसान की इनसा...Bihar MLC Election : 'मैं नीरज कुमार के खिलाफ पूरी ताकत से विरोध करूंगा', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान; बताई वजह160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली को पकड़ा: चार बोरियों में मिली मछली, दो बाइक भी जब्त; कस्टम कार्यालय बढ...किशनगंज में अमेरिकी युवती को आखिर क्यों पकड़ा? SSB और पुलिस के दावे अलग-अलग, जानिए मामला

Article Advertisement

Sports

कोहली खराब दौर से जल्द बाहर निकल आएंगे : बांगड़

कोहली खराब दौर से जल्द बाहर निकल आएंगे : बांगड़ 27 अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने फिर से कहा कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जल्द ही उस बुरे दौर से बाहर निकल आएंगे जिससे वह अभी गुजर रहे हैं तथा टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मैच जीतने में मदद करेंगे।

कोहली खराब दौर से जल्द बाहर निकल आएंगे : बांगड़

Article Advertisement

कोहली खराब दौर से जल्द बाहर निकल आएंगे : बांगड़ 27 अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने फिर से कहा कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जल्द ही उस बुरे दौर से बाहर निकल आएंगे जिससे वह अभी गुजर रहे हैं तथा टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मैच जीतने में मदद करेंगे। कोहली ने अपनी पिछली पांच पारियों में नौ, शून्य, शून्य, 12 और एक रन बनाये हैं। उनके आउट होने के तरीके से लगता है कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। बांगड़ ने आरसीबी की राजस्थान रॉयल्स के हाथों 29 रन की हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ जहां तक कोहली की फॉर्म की बात है तो वह महान क्रिकेटर हैं। उन्होंने पहले भी कई बार इस तरह के उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है। मैंने उनका बेहद करीब से आकलन किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनमें जोश और जज्बा है और वह जल्द ही इस दौर से बाहर निकलकर बड़ी पारी खेलेंगे। वह आने वाले महत्वपूर्ण मैचों में टीम की जीत में अहम योगदान देंगे।’’ बांगड़ ने कहा, ‘‘हम अभ्यास के दौरान कुछ अलग हटकर बात नहीं करते है। वह जिस तरह से तैयारियां करते हैं, वह कभी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतते हैं और यही उनकी विशेषता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि वह मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में सक्षम हैं। उनका रवैया सराहनीय है। हां, उन्होंने पिछले मैचों में कम स्कोर बनाया लेकिन वह मानसिक रूप से इतने मजबूत हैं कि जल्द ही बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।’’ बांगड़ ने कोहली के साथ राष्ट्रीय टीम में भी काम किया है जब वह बल्लेबाजी कोच थे। भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बांगड़ ने हालांकि स्वीकार किया कि शीर्ष क्रम की फॉर्म चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने देखा है कि अधिकतर टीम के लिये नयी गेंद का सामना करना चुनौती है। जब भी हम शुरू में विकेट गंवाते हैं तो हमारे लगातार कई विकेट गिर जाते हैं। इस कारण अभी हम मैच हार रहे हैं।’’ आरसीबी ने इस सत्र में अब तक पांच मैच जीते हैं और चार हारे हैं। वह अभी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read