कोहली की आरसीबी और मोर्गन की केकेआर के मुकाबले में होगी दो कप्तानों की परीक्षा शारजाह, 10 अक्टूबर (भाषा) अपने पहले खिताब की कवायद में लगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एलिमिनेटर में जब पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना करेगा तो विराट कोहली के रणनीतिक कौशल और इयोन मोर्गन के धैर्य की भी कड़ी परीक्षा होगी।
इस सत्र के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला कर चुके कोहली की अगुवाई में आरसीबी 2016 में फाइनल में पहुंचा था।
इसके अलावा उनके नेतृत्व में टीम 2015 और 2020 में भी प्लेऑफ में पहुंची थी और अब कोहली खिताब के साथ कप्तानी से शानदार विदाई लेना चाहेंगे।
मोर्गन के सामने केकेआर की खोयी प्रतिष्ठा फिर से हासिल करने की चुनौती है।
टीम ने 2012 से 2014 के बीच तीन साल के अंदर गौतम गंभीर की अगुवाई में दो बार खिताब जीता था।
कागजों पर यह दो ऐसी टीमों के बीच मुकाबला है जो समान रूप से मजबूत हैं लेकिन आंकड़ों के लिहाज से केकेआर का पलड़ा थोड़ा भारी है।
उसने दोनों टीमों के बीच खेले गये 28 मैचों में से 15 में जीत दर्ज की है।
आरसीबी की टीम हालांकि अपने अंतिम लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्के से जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरी है।
वह 14 मैचों में 18 जीत से अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही।
केकेआर ने दूसरी तरफ पहले चरण के लचर प्रदर्शन के बाद यूएई चरण में सात में से पांच मैच जीते और 14 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
मोर्गन की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 86 रन की बड़ी जीत से प्लेऑफ में जगह पक्की की और वह आगे भी अपनी इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
लेकिन मैदान पर पिछले रिकार्ड अधिक मायने नहीं रखेंगे और मैच में महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम जीत दर्ज करेगी।
यह बात कोहली और मोर्गन दोनों अच्छी तरह से जानते हैं।
दोनों कप्तानों के पास अच्छे कुशल खिलाड़ी हैं।
आरसीबी में कोहली के अलावा एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिक्कल के रूप में दमदार बल्लेबाज हैं।
श्रीकर भरत का अच्छा प्रदर्शन टीम के लिये सकारात्मक संकेत हैं लेकिन टीम को उचित संयोजन तलाशने की जरूरत है जिसमें वह अभी तक नाकाम रही है।
विकेटकीपर बल्लेबाज भरत ने आरसीबी के पिछले मैच में 52 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाये और आखिरी गेंद पर विजयी छक्का लगाया।
आरसीबी की तरफ से मैक्सवेल ने हालांकि अहम भूमिका निभायी है।
इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने इस सत्र में 498 रन बनाये हैं।
कोहली को हालांकि बड़ी पारी खेलने की जरूरत है।
गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने सनसनीखेज प्रदर्शन किया है।
उन्होंने 14 मैचों में 30 विकेट लिये जिसमें मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल है।
मोहम्मद सिराज और जॉर्ज गार्टन प्रभावशाली रहे हैं जबकि युजवेंद्र चहल ने 16 विकेट लेकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
केकेआर की तरफ से भी गेंदबाजों ने अच्छी भूमिका निभायी है।
लॉकी फर्गुसन और शिवम मावी सही समय में फॉर्म में लौटे हैं जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और शाकिब अल हसन प्रभावशाली रहे हैं।
बल्लेबाजी में शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी और नितीश राणा ने अच्छा प्रदर्शन किया है और देखना होगा कि वे शारजाह की धीमी पिच पर पटेल और चहल का कैसे सामना करते हैं।
कप्तान मोर्गन की खराब फॉर्म टीम के लिये चिंता का विषय है।
टीमें इस प्रकार हैं : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिश्चियन, रजत पाटीदार, दुष्मंथा चमीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वनिन्दु हसरंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डिविलियर्स।
कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्गुसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर , शिवम दुबे, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, टिम सीफर्ट।
Article Advertisement
Sports
कोहली की आरसीबी और मोर्गन की केकेआर के मुकाबले में होगी दो कप्तानों की परीक्षा
कोहली की आरसीबी और मोर्गन की केकेआर के मुकाबले में होगी दो कप्तानों की परीक्षा शारजाह, 10 अक्टूबर (भाषा) अपने पहले खिताब की कवायद में लगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एलिमिनेटर में जब पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना करेगा तो विराट कोहली

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
