युद्ध के बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को मिलाया फोन, परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी हुई चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम यूक्रेन संकट पर वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ये जानकारी दी।
पीएमओ ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की।
इस दौरान पीएम मोदी ने युद्ध को जल्द खत्म करने और बातचीत व कूटनीति के रास्ते पर लौटने की जरूरत को दोहराया।
पीएम मोदी ने एक बार फिर से भारत के दृढ़ विश्वास को दोहराते हुए कहा कि संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है।
उन्होंने जेलेंस्की को किसी भी शांति प्रयासों में योगदान करने के लिए भारत की तत्परता से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत शांति के किसी भी प्रयास में पूरा सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार है।
प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की के साथ बातचीत में संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के महत्व को भी दोहराया।
पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत यूक्रेन सहित सभी परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को महत्व देता है।
उन्होंने कहा कि परमाणु प्रतिष्ठानों के खतरे में होने से सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए दूरगामी और विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।
गौरतलब है कि यूक्रेन में युद्ध को सात महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया है और फिलहाल कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है।
मंगलवार को रूसी संसद के उच्च सदन ने चार यूक्रेनी क्षेत्रों के विलय से जुड़ी संधियों को मंजूरी दे दी।
रूसी संसद के ऊपरी सदन ‘फेडरेशन काउंसिल’ ने मंगलवार को पूर्वी दोनेत्सक व लुहान्स्क और दक्षिणी खेरसॉन तथा जापोरिज्जिया क्षेत्रों को रूस का हिस्सा बनाने से जुड़ी संधियों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।
इस बीच, रूसी सैनिकों के शव पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर में सड़कों पर पड़े नजर आए।
यूक्रेन के बलों द्वारा घेरे जाने के डर के कारण रूसी सैनिक सप्ताहांत में लाइमैन शहर से बाहर आ गए थे।
इससे यूक्रेन की कार्रवाई को काफी बल मिला, जो रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को दोबारा अपने नियंत्रण में लेने के लिए लगातार जद्दोजहद कर रहा है।
यूक्रेनी सेना ने लाइमैन में भीषण युद्ध के बाद अपने सैनिकों के शवों को वहां से हटा दिये, लेकिन रूसी सैनिकों के शवों को तत्काल हटाया नहीं गया।
Article Advertisement
Politics
युद्ध के बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को मिलाया फोन, परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी हुई चर्चा
युद्ध के बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को मिलाया फोन, परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी हुई चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम यूक्रेन संकट पर वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ये जानकारी दी। पीएमओ ने ट्वीट कर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
