फरिंगोला फ्लाई ओवर पर संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका फरिंगगोला स्थित नए फ्लाईओवर पर संदिग्ध अवस्था में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बांका जिले के कटोरिया निवासी सिकंदर यादव के रूप में हुई है. किशनगंज.शहर के फरिंगगोला स्थित नए फ्लाईओवर पर संदिग्ध अवस्था में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बांका जिले के कटोरिया निवासी सिकंदर यादव के रूप में हुई है. मृतक बंगाल के सिलीगुड़ी में एक होटल में खाना बनाने का काम करता था. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है. दरअसल फरिंगगोला स्थित नए ओवरब्रिज से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव को देखा. शव देखते ही लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मृतक हाफ गंजी और काले पैंट में था. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. मृतक के चेहरे और सर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले है. चेहरा पूरी तरह से खून से लतपथ था. घटना के बाद एनएच 27 स्थित फ्लाई ओवर पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. इधर अवर निरीक्षक राहुल कुमार व अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए. सदर lथानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. प्रथमदृष्टया हत्या की बिंदु पर जांच के जा रही है. फोरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. फोरेंसिक टीम पहुंची घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया है. फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है.
Article Advertisement
Seemanchal
फरिंगोला फ्लाई ओवर पर संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका
फरिंगोला फ्लाई ओवर पर संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका फरिंगगोला स्थित नए फ्लाईओवर पर संदिग्ध अवस्था में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बांका जिले के कटोरिया निवासी सिकंदर यादव के रूप में हुई है. किशनगंज.शहर के फरिंगगोला स्थित नए फ्लाईओवर पर संद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Seemanchal
कटिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर: घरों में कमर तक पानी, टीन की नाव पर जल रहा चूल्हा; गांव छोड़ रहे लोग

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
