ना माइकिंग का शोर न पोस्टर-बैनर, डोर टू डोर संपर्क ना माइकिंग का शोर, न बैनर व पोस्टर।
सिर्फ डोर टू डोर जनसंपर्क।
इन दिनों नगर निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों की यही रुटीन हो गयी है।
अहले सुबह उठते ही प्रत्याशियों के जनसंपर्क का सिलसिला शुरु हो जाता है।
जो देर रात तक चलता है।
नगर निकाय चुनाव में पहली बार सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब प्रत्याशियों को दोगुनी मेहनत करनी पड़ रही है।
पहले प्रत्याशी सोशल मीडिया के जरिए भी ज्यादा लोकप्रिय हो जाते थे।
लेकिन अब ऐसा नहीं रहा।
प्रत्याशियों की रात की नींद उड़ गयी है।
बैचेनी बढ़ गयी है।
रात दिन एक कर प्रत्याशी जनसंपर्क में लग गए हैं।
वार्ड पार्षद प्रत्याशी के लिए तो राहत की बात है कि उन्हें सिर्फ अपने वार्ड में घुमना पर रहा है।
लेकिन मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी की तो पूछिए मत।
उन्हें शहर के 34 वार्डों में घुमना विधानसभा चुनाव से कम नहीं लग रहा।
सोशल मीडिया ऐसे प्रत्याशियों के लिए बहुत बड़ा सहारा था।
उन्हें अब डोर टू डोर जाकर आरजू मिन्नत करना पड़ रहा है।
प्रत्याशियों के साथ अब न बैनर व पोस्टर न हुजूम दिख रहा है।
सिर्फ हाथ में पंप लेट लेकर दो चार लोगों के साथ डोर टू डोर जा रहे हैं।
क्रम सं., चुनाव चिन्ह लिखा पंप लेट मतदाताओं के हाथों में दे रहे हैं।
साथ ही यह भी बता रहे हैं कि किस नंबर की बटन, किस चुनाव चिन्ह के सामने दबाना है।
ताकि किसी तरह की मिसिंग न हो जाए।
पहले की तरह शहर में माइकिंग का शोर भी नहीं दिख रहा।
ज्यादातर प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार पर ही भरोसा जता रहे हैं।
मतदाताओं के दरवाजे पर पहुंच आशीर्वाद ले रहे हैं।
जो प्रत्याशी पुराने हैं वो तो अपने काम की दुहाई दे रहे हैं लेकिन जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं वो एक बार मौका देने की बात कह मतदाताओं के आगे शीश झुका रहे हैं।
वोट मांगने निकल रही महिलाएं वोट मांगने में महिला प्रत्याशी भी पीछे नहीं है।
वे भी वोट मांगने निकल रही है।
कोई अपने लिए तो कोई अपने पति, देवर, ससुर व सास के लिए वोट मांग रही है।
पर्श में सिंदुर व बिंदी लेकर एक दूसरे को लगाकर संबंध को मजबूत करने में जुटी है।
सोशल मीडिया पर प्रचार बंद होने से युवाओं को झटका चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा या नगर निकाय का चुनाव इन चुनावों के सोशल मीडिया का बोलबाला काफी रहा है।
इसके जरिए प्रत्याशियों की लोकप्रियता सर चढ़कर बोलती थी।
सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रत्याशी बजाप्ता युवाओं को पैसा देकर रखते थे।
जो दिन भर उनके गतिविधि को सोशल मीडिया पर डालते थे।
लेकिन अब ऐसा नहीं रहा।
Article Advertisement
Seemanchal
Kisanganj:- ना माइकिंग का शोर न पोस्टर-बैनर, डोर टू डोर संपर्क
ना माइकिंग का शोर न पोस्टर-बैनर, डोर टू डोर संपर्क ना माइकिंग का शोर, न बैनर व पोस्टर। सिर्फ डोर टू डोर जनसंपर्क। इन दिनों नगर निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों की यही रुटीन हो गयी है। अहले सुबह उठते ही प्रत्याशियों के जनसंपर्क का सिलसिला शुरु हो जाता है। जो देर रात तक चलता है। नगर निकाय चुनाव में पह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Bihar
बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
