अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल से गांजा लेकर भारत आ रहा युवक गिरफ्तारकस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइडBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलाननेपाल से गांजा लेकर भारत आ रहा युवक गिरफ्तारकस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइडBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलान

Article Advertisement

Politics

केरल में ओमीक्रोन के 45 नए मामले

केरल में ओमीक्रोन के 45 नए मामले तिरुवनंतपुरम, दो जनवरी (भाषा) केरल में रविवार को ओमीक्रोन के 45 नए मामले आने से राज्य में कोविड-19 के इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या 152 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि 45 मरीजों में से नौ उच्च जोखिम वाले

केरल में ओमीक्रोन के 45 नए मामले

Article Advertisement

केरल में ओमीक्रोन के 45 नए मामले तिरुवनंतपुरम, दो जनवरी (भाषा) केरल में रविवार को ओमीक्रोन के 45 नए मामले आने से राज्य में कोविड-19 के इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या 152 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि 45 मरीजों में से नौ उच्च जोखिम वाले देशों से आए जबकि 32 मरीज कम जोखिम वाले देशों से आए। संक्रमितों के संपर्क में आने से चार लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। एर्नाकुलम में ओमीक्रोन के 16, तिरुवनंतपुरम में नौ, त्रिशूर में छह, पथनमथिट्टा में पांच, अलप्पुझा और कोझीकोड में तीन-तीन, मलप्पुरम में दो और वायनाड में एक मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘त्रिशूर का एक व्यक्ति और अलप्पुझा के तीन लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से इस नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं।’’ ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों में से ज्यादातर लोग संयुक्त अरब अमीरात, कतर और ब्रिटेन से आए। फ्रांस, फिलीपीन, तुर्की, स्वीडन, कजाखस्तान, आयरलैंड, अफ्रीका, युगांडा और यूक्रेन से भी आए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘अभी तक उच्च जोखिम वाले देशों से राज्य में कुल 50 लोग आए हैं जबकि 84 लोग कम जोखिम वाले देशों से आए हैं। 18 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आने से इस बीमारी की चपेट में आए हैं।’’ मंत्री ने राज्य के लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है क्योंकि ओमीक्रोन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read