बिहार के कटिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल एक परिवार में बहन और जीजा से झगड़े के बाद शख्स ने दोनों पर एसिड फेंक दिया, इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां भी बुरी तरह जख्मी हो गई. वहीं, इस हमले में भांजा समेत मोहल्ले के चार बच्चे भी घायल हो गए. घटना गुरुवार को समेली प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर पंचायत के ठाकुर बाड़ी टोला वार्ड नंबर 16 में हुई. घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही बताया जा रहा है कि मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 16 निवासी लालू साह के बहनोई रामचंद्र साह से जबरदस्त झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में लालू ने तेजाब की बोतल उठा कर अपनी बहन, बहनोई और भांजा पर फेक दिया. पास में खड़े मोहल्ले के चार छोटे बच्चे भी तेजाब से झुलस कर घायल हो गए. इस दौरान झगड़ा छुड़ाने और तेजाब की बोतल छीनने के क्रम में आरोपी की मां भी झुलस कर घायल हो गई. मोहल्ले के 4 बच्चे भी जख्मी इस हमले में हुए पड़ोस के जख्मी बच्चों की पहचान ''अमन कुमार- पिता नंदकिशोर साह, कृष्ण कुमार-पिता उत्तम साह, आदित्य कुमार-पिता संतोष साह, प्रेम कुमार-पिता निवास साह'' के रूप में हुई है. इस पुरे घटने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा 112 नंबर पर कॉल कर दी गई. इस दौरान ग्रामीण काफी गुस्से में दिख रहे थे.आरोपी की मां और पत्नी ने बताया कि लालू शाह अक्सर परिवार वालों के साथ मारपीट और बदसलूकी करता है. अब सभी उसके आतंक से तंग आ चुके हैं. आरोपी शराब के नशे में करता है झगड़ा आपको बता दें कि कुर्सेला थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और पीड़ितों के परिजनों को थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देने को कहा गया. यहां सभी घायलों का निजी क्लीनिक में इलाज किया गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि लालू शाह रोज शराब पीकर घर आता है और मारपीट व शोर शराबा करता है, वहीं पुलिस इस पुरे मामले की जांच कर रही है.
Article Advertisement
Seemanchal
कटिहार: जीजा से हुआ जबरदस्त झगड़े पर साले ने फेंका तेजाब, बहन, मां समेत इतने लोग घायल
बिहार के कटिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल एक परिवार में बहन और जीजा से झगड़े के बाद शख्स ने दोनों पर एसिड फेंक दिया, इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां भी बुरी तरह जख्मी हो गई. वहीं, इस हमले में भांजा समेत मोहल्ले के चार बच्चे भी घायल हो गए. घटना गुरुवार को समेली प्रखंड अंतर्गत मुरा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Bihar
बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
