अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भागलपुर, मुंगेर, बांका सहति ब‍िहार के सीमांचल-कोसी के किसानों के खाते में आएंंगे रुपये; e-KYC व भू-सत्यापन करा लेंबिहार में कुछ भी हो सकता है, ई-रिक्शा वाले को किडनैप कर मांगी 80 लाख की फिरौतीBihar Weather Tomorrow: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 18 सितंबर को इन इलाकों में भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएंSSB IG ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकियों का इंस्पेक्शन किया: जवानों से सीधा संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था और निर्...भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादभागलपुर, मुंगेर, बांका सहति ब‍िहार के सीमांचल-कोसी के किसानों के खाते में आएंंगे रुपये; e-KYC व भू-सत्यापन करा लेंबिहार में कुछ भी हो सकता है, ई-रिक्शा वाले को किडनैप कर मांगी 80 लाख की फिरौतीBihar Weather Tomorrow: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 18 सितंबर को इन इलाकों में भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएंSSB IG ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकियों का इंस्पेक्शन किया: जवानों से सीधा संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था और निर्...भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवाद

Article Advertisement

Seemanchal

स्कूल में छुट्टी की घंटी बजने के महज कुछ घंटे बाद ही पूरा माहौल बदल जाता है। विद्या का यह मंदिर मयखाने में बदल जाता है

कटिहार : बिहार में शराबबंदी के कई वर्ष बीत जाने के बावजूद अब कटिहार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो शराबबंदी के सफलता के दावे पर सवालिया निशान लगा रही है। दरअसल इलाके के एक स्कूल में छुट्टी की घंटी बजने के महज कुछ घंटे बाद ही पूरा माहौल बदल जाता है। विद्या का यह मंदिर मयखाने में बदल जाता है। ऐसा इला

स्कूल में छुट्टी की घंटी बजने के महज कुछ घंटे बाद ही पूरा माहौल बदल जाता है। विद्या का यह मंदिर मयखाने में बदल जाता है

Article Advertisement

कटिहार : बिहार में शराबबंदी के कई वर्ष बीत जाने के बावजूद अब कटिहार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो शराबबंदी के सफलता के दावे पर सवालिया निशान लगा रही है। दरअसल इलाके के एक स्कूल में छुट्टी की घंटी बजने के महज कुछ घंटे बाद ही पूरा माहौल बदल जाता है। विद्या का यह मंदिर मयखाने में बदल जाता है। ऐसा इलाके में वायरल हो रही वीडियो कह रही है। मामला कटिहार का है जहां समहरणालय के ठीक बगल में हरी शंकर नायक मध्य विद्यालय है जो कि इन दिनों शराब की खाली बोतल का डंपिंग पॉइंट बना है। वो भी तब जब इसी स्कूल परिसर में ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय भी है। इसके बावजूद स्कूल परिसर में शराब की खाली बोतलों की भरमार लगी रहती है। दिन में तो यह जगह विद्या का मंदिर बना रहता है लेकिन सांझ ढलते ही मामला ठीक उलट हो जाता है। जब विद्यालय के प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि यह अब ये हर रोज की तस्वीर हो गई है, हर दिन विद्यालय परिसर में शराब की खाली बोतलें और रैपर गिरा रहता है, जिसे विद्यालय के कर्मियों को ही साफ करना पड़ता है। आगे उन्होंने बताया कि आसपास के दुकानदार और असामाजिक तत्व विद्यालय बंद होने के बाद विद्यालय परिसर में ही शराब पार्टी मनाते हैं। लिहाजा बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतल के साथ साथ डिस्पोजल ग्लास,थाली सब कुछ प्रायः विद्यालय परिसर में ही मिल जाता है, जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है। वहीँ अब प्रिंसिपल ने शराबबंदी के बीच विद्यालय में मयखाना वाले इस हालात पर अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा है कि इन असामाजिक तत्वों पर उचित कार्रवाई करें , साथ ही विद्यालय में रात्रि प्रहरी की भी व्यवस्था की मांग की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read