कार्तिक ने विश्व कप से पहले कई विकल्प खोल दिये हैं : द्रविड़ बेंगलुरू, 20 जून (भाषा) भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवरों की अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से आस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले कई विकल्प मुहैया करा दिये हैं।
द्रविड़ इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के आखिर तक विश्व कप के लिये मुख्य टीम निर्धारित कर देना चाहते हैं और उन्होंने साफ किया कि अंतिम 15 खिलाड़ियों में जगह बनाने के लिये किसी को भी विशिष्ट प्रदर्शन करना होगा।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर समाप्त होने के बाद द्रविड़ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि कार्तिक को जिस भूमिका के लिये चुना गया था, उन्होंने उसे बखूबी निभाया।
इससे हमें बहुत अधिक विकल्प मिल जाते हैं।’’ श्रृंखला का आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
कार्तिक की चौथे टी20 मैच में 27 गेंदों पर 55 रन की पारी के बारे में द्रविड़ ने कहा, ‘‘उन्हें पिछले दो या तीन वर्षों में (आईपीएल में) असाधारण प्रदर्शन करने के कारण चुना गया था और श्रृंखला में विशेषकर राजकोट में उन्होंने ऐसी पारी खेली।’’ द्रविड़ के अनुसार कार्तिक और हार्दिक पंड्या दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो डेथ ओवरों में मैच के समीकरण बदल सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें अच्छा स्कोर बनाने के लिये आखिरी पांच ओवरों में इस तरह के बड़े प्रदर्शन की जरूरत थी और उसने और हार्दिक ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।
दोनों ही आखिरी ओवरों में हमारी मुख्य ताकत हैं।’’ द्रविड़ किसी तरह की समय सीमा तय नहीं करना चाहते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंख्ला के आखिर तक वह आस्ट्रेलिया में विश्व कप से पहले 18 से 20 खिलाड़ियों को लेकर निष्पक्ष राय तैयार करना चाहते हैं।
भारत और इंग्लैंड एकमात्र टेस्ट के बाद सात से 17 जुलाई तक सीमित ओवरों के छह मैच खेलेंगे।
द्रविड़़ ने कहा, ‘‘आप जैसे ही प्रतियोगिता के करीब जाते हैं आप अपनी अंतिम टीम को लेकर सुनिश्चित होना चाहते हैं।
आप आज जिस तरह की दुनिया में जी रहे हैं उसमें अकस्मात बदलाव की भी संभावनाएं हैं।
आप विश्व कप में 15 खिलाड़ियों के साथ जाएंगे लेकिन 18 से 20 शीर्ष खिलाड़ियों की पहचान करना जरूरी है।’’ द्रविड़ ने कहा, ‘‘ चोट और अन्य कारणों से बदलाव हो सकते हैं जो आपके नियंत्रण से बाहर हैं लेकिन हम जितनी जल्दी हो सके उस टीम को सुनिश्चित करना चाहते हैं।
यह अगली श्रृंखला (आयरलैंड) में होगा या उसके बाद (इंग्लैंड) की श्रृंखला में यह कहना मुश्किल है, लेकिन हम निश्चित रूप से जल्द से जल्द ऐसा करना चाहते हैं।’’ रुतुराज गायकवाड़ (पांच मैचों में 96 रन) और श्रेयस अय्यर (पांच मैचों में 94 रन) ने विश्व कप के लिये अपनी संभावना को कम कर दिया लेकिन द्रविड़ ने इन दोनों का बचाव किया।
द्रविड़ ने कहा, ‘‘हम इस तरह की कड़ी प्रतिक्रिया नहीं करने जा रहे हैं।
मैं एक श्रृंखला या एक मैच के बाद खिलाड़ी का आकलन करना पसंद नहीं करता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘श्रेयस ने दो मुश्किल विकेट पर अपने इरादे जतलाये थे और रुतुराज ने एक पारी में दिखाया कि वह किस तरह का खिलाड़ी है।
हम किसी के प्रदर्शन से निराश नहीं हैं।’’
Article Advertisement
Sports
कार्तिक ने विश्व कप से पहले कई विकल्प खोल दिये हैं : द्रविड़
कार्तिक ने विश्व कप से पहले कई विकल्प खोल दिये हैं : द्रविड़ बेंगलुरू, 20 जून (भाषा) भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवरों की अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से आस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले कई विकल्प मुहैया करा दिये हैं। द्रविड़ इसके

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15138 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15138 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
