कॉमेडी किंग कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर तो हिट हैं और टीआरपी बटोर ले जाते हैं लेकिन बड़े पर्दे पर उनका लक काम आता नहीं दिख रहा है. Kapil Sharma की Zwigato बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह रेंग रही है उससे कमाई का अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं. इस फिल्म ने बहुत ही धीमी शुरुआत की और अब भी हालत सुधरती नहीं दिख रही है. कमाई का आंकड़ा फिल्म मेकर्स की टेंशन बढ़ा रहा है और हो सकता है कि यह फिल्म जल्दी ही थियेटर से उतर जाए. कपिल के स्टारडम का नहीं मिला फायदा कपिल शर्मा कॉमेडी के किंग माने जाते हैं. उनका शो देश विदेश में पॉपुलर है और वो लाइव शो के लिए भी दूर-दूर जाते हैं लेकिन इसके बाद भी उनकी फिल्म दर्शकों को थियेटर तक खींचने में नाकाम रही. इस फिल्म ने पहले दिन यानी 17 मार्च को 43 लाख रुपए कमाए. 18 मार्च को फिल्म ने 62 लाख की कलेक्शन की. मतलब यह फिल्म अबतक 1.05 करोड़ रुपए कमा चुकी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 10 से 15 करोड़ में बनी है और जिस रफ्तार से यह बॉक्स ऑफिस पर सरक रही है इसका नुकसान में जाना तय है. फायदा तभी माना जाएगा अगर कमाई 20 करोड़ के आंकड़ा छू लेती है. फिरंगी भी रही थी फ्लॉप इससे पहले साल 2017 में फिरंगी आई थी. कपिल की यह फिल्म भी दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम रही थी. इस फिल्म ने केवल 10.21 करोड़ रुपय की कमाई की थी. ऐसे में इसे भी फ्लॉप ना कहा जाए तो क्या कहा जाए. कपिल की पहली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' का आंकड़ा फिर भी सम्मानजनक था. 2015 में आई इस फिल्म ने 49.98 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म में कपिल कॉमेडी करते ही नजर आए थे. इस तरह की रिपोर्ट से लगता है कि जनता कपिल को कॉमेडी करते ही देखना चाहती है. मान जाओ कपिल कपिल शर्मा को अब यही सलाह दी जा सकती है कि उन्हें फिल्म में एक्टिंग से बढ़ियां पर्दे के पीछे वाला कोई रोल ही ट्राय करना चाहिए. क्योंकि जनता उन्हें बतौर एक्टर एक्सेप्ट नहीं कर रही है. कहीं फिल्मों की जबरदस्ती की वजह से उनका अच्छा-खासा काम ठंडा ना पड़ जाए.
Article Advertisement
Entertainment
Kapil Sharma की लगातार दूसरी फिल्म FLOP, जनता को नहीं पसंद 'एक्टर कपिल'
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर तो हिट हैं और टीआरपी बटोर ले जाते हैं लेकिन बड़े पर्दे पर उनका लक काम आता नहीं दिख रहा है. Kapil Sharma की Zwigato बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह रेंग रही है उससे कमाई का अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं. इस फिल्म ने बहुत ही धीमी शुरुआत की और अब भी हालत सुधरती नहीं दिख रही है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
