अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Crime

कोलकाता में मॉब लिंचिंग, प्राइवेट फर्म के कर्मचारी को ऑफिस के लोगों ने ही पीट-पीटकर मार डाला

कोलकाता में मॉब लिंचिंग, प्राइवेट फर्म के कर्मचारी को ऑफिस के लोगों ने ही पीट-पीटकर मार डाला पश्चिम बंगाल में 36 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह शख्स कोलकाता में स्थित गैर-रजिस्टर्ड फर्म में काम कर रहा था। मृतक की पहचान अमित रंजन चटर्जी के

कोलकाता में मॉब लिंचिंग, प्राइवेट फर्म के कर्मचारी को ऑफिस के लोगों ने ही पीट-पीटकर मार डाला

Article Advertisement

कोलकाता में मॉब लिंचिंग, प्राइवेट फर्म के कर्मचारी को ऑफिस के लोगों ने ही पीट-पीटकर मार डाला पश्चिम बंगाल में 36 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह शख्स कोलकाता में स्थित गैर-रजिस्टर्ड फर्म में काम कर रहा था। मृतक की पहचान अमित रंजन चटर्जी के तौर पर हुई है। इस मामले में कंपनी के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, चटर्जी को शनिवार रात 6 युवकों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने एमआर बांगुर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को बताया कि वह एक एक्सीडेंट में घायल हो गया था। हालांकि, पुलिस की ओर से पीड़ित को लगी चोटें देखने के बाद संदेह हुआ। घायल व्यक्ति को इलाज के दौरान बचाया नहीं जा सका, उसने कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल स्टाफ ने एक शख्स को पकड़ा रीजेंट पार्क पुलिस स्टेशन के ऑफिसर ने बताया, 'हॉस्पिटल अथॉरिटी ने हमें इसकी जानकारी दी। अस्पताल के स्टाफ ने सोमनाथ चक्रवर्ती नाम के शख्स को पकड़कर रखा था, जबकि पांच लड़के वहां से भाग गए। चक्रवर्ती को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि आपसी झगड़े के बाद चटर्जी के साथ काम करने वाले लड़कों ने ही उसे पीट-पीटकर मार डाला।' 'कंपनी के नाम पर लिए थे 3 लाख रुपये' पीड़ित बीरभूम जिले का रहने वाला था। वह पिछले 9 महीनों से प्राइवेट फर्म में काम कर रहा था। यह फर्म लोगों को लोन मुहैया कराता था। वह करीब 2 साल पहले कोलकाता आया था और कुडघाट इलाके में रह रहा था। कंपनी के मालिक सुमन मंडल ने बताया कि चटर्जी ने लोगों से फर्म के नाम पर करीब 3 लाख रुपये लिए थे। उसने ये पैसे कंपनी के अकाउंट में जमा ही नहीं किए। जब इसे लेकर हमने उससे बात की तो लड़ाई शुरू हो गई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read