अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामानबिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान

Article Advertisement

Entertainment

Brahmastra Box Office: दूसरे शनिवार ब्रह्मास्त्र ने किया धमाका, 200 करोड़ क्लब में पहुंची रणबीर-आलिया की फिल्म!

Brahmastra Box Office: दूसरे शनिवार ब्रह्मास्त्र ने किया धमाका, 200 करोड़ क्लब में पहुंची रणबीर-आलिया की फिल्म! Brahmastra Box Office Collection Day 9: निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), श

Brahmastra Box Office: दूसरे शनिवार ब्रह्मास्त्र ने किया धमाका, 200 करोड़ क्लब में पहुंची रणबीर-आलिया की फिल्म!

Article Advertisement

Brahmastra Box Office: दूसरे शनिवार ब्रह्मास्त्र ने किया धमाका, 200 करोड़ क्लब में पहुंची रणबीर-आलिया की फिल्म! Brahmastra Box Office Collection Day 9: निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), मौनी रॉय (Mouni Roy), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नागार्जुन (nagarjuna) की फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हो गया है, आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में... कितना हुआ ब्रह्मास्त्र का कुल कलेक्शन ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन वीकेंड में काफी अच्छा था, लेकिन वीकडेज में फिल्म का कलेक्शन गिर गया। हालांकि वीकेंड में फिल्म को थोड़ी ग्रोथ मिली है। 8वां दिन फिल्म का कलेक्शन बीते दिन से अच्छा रहा और 9वें दिन कलेक्शन दोगुना हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 200 करोड़ रुपये हो गया है। पहला दिन: 36 करोड़ रुपये दूसरा दिन: 41.50 करोड़ रुपये तीसरा दिन: 43.25 करोड़ रुपये चौथा दिन: 16 करोड़ रुपये पांचवा दिन: 12.50 करोड़ रुपये छठवां दिन: 10.50 करोड़ रुपये सातवां दिन: 9 करोड़ रुपये आठवां दिन:9.25 करोड़ रुपये नौवां दिन: करीब 16 करोड़ रुपये (अर्ली ट्रेंड्स) ब्रह्मास्त्र का स्क्रीन काउंट ब्रह्मास्त्र न सिर्फ 2022 की बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए ही मोस्ट अवेटिड फिल्मों में शुमार थी। साल 2022 बॉलीवुड के लिए बुरा रहा है और कई बड़ी फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं, ऐसे में ब्रह्मास्त्र से ट्रेड एनालिस्ट्स को काफी उम्मीदे हैं। बात फिल्म के स्क्रीन काउंट की करें तो फिल्म को भारत में 5019 स्क्रीन्स और ओवरसीज में करीब 3894 स्क्रीन्स मिले हैं। ऐसे में साफ है कि फिल्म करीब 8913 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे, 46 मिनट और 54 सेकेंड है। कई लोगों को ब्रह्मास्त्र के ओटीटी रिलीज का भी इंतजार है। तीन फिल्मों की सीरीज है 'ब्रह्मास्त्र' बता दें कि ब्रह्मास्त्र तीन फिल्मों की सीरीज है, जिसका पहला पार्ट शिवा हिट हो चुका है। वहीं अब फिल्म के दूसरे पार्ट देव का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ब्रह्मास्त्र 2 देव और अमृता के इर्द गिर्द घूमते नजर आएगी। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकते हैं, हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बता दें कि ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में रणबीर और आलिया मेन लीड में हैं, जो शिवा और ईशा का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि शिवा (शिव) और ईशा भी महादेव और पार्वती के ही नाम हैं। ब्रह्मास्त्र के सभी किरदार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और अयान ने इंडियन माइथोलॉजी से जुड़ा एक यूनीवर्स बनाया है। फिल्म में ऐसा कुछ दिखाया गया है। फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए भी दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read