दुर्गा पूजा में हाई अलर्ट पर प्रशासन, पटना में 230 जगहों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा और दशहरा के मौके पर किसी भी सुरक्षा चूक से बचने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
दशहरा को देखते हुए पटना शहर और नजदीकी इलाकों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।
शहर में चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शहर की सुरक्षा को देखते हुए 230 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
वहीं पटना जिले में सुरक्षा की दृष्टि से 509 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष से शहर के अलग अलग हिस्सों पर निगरानी रखी जाएगी।
रविवार से सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने कार्यस्थल पर तैनात होंगे।
शहर में सबसे अधिक डाकबंगला चौराहे पर भीड़ होने की संभावना है।
इसलिए यहां रविवार से ही अस्थायी नियंत्रण कक्ष का संचालन शुरू हो जाएगा।
यहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिसमें अधिकांश एडीएम स्तर से अधिकारी हैं।
साथ ही हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
डाकबंगला चौराहे पर दो एम्बुलेंस के अलावा मेडिकल टीम की भी तैनात की गई है।
इमरजेंसी के लिए अस्पतालों में रिजर्व किए गए बेड जिला प्रशासन ने पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और एनएमसीएच में 10-10 बेड इमरजेंसी में सुरक्षित रखने का निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिया है।
सभी अस्पतालों को अलर्ट भी कर दिया गया है।
इसके अलावा आयकर गोलंबर, पटना रेलवे जंक्शन, गांधी मैदान, राजाबाजार, कंकड़बाग, बोरिंग रोड चौराहा आदि इलाके में भी चिकित्सा टीम को तैनात किया गया है।
वाच टावर से की जाएगी निगरानी प्रशासन ने बताया कि गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम में 53 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
मैदान में इस बार 8 वाच टावर भी स्थापित किए जाएंगे।
वाच टावरों पर पुलिस एवं सिविल डिफेंस के कर्मचारी तैनात रहेंगे।
किसी भी इमरजेंसी से निपटने हेतु गांधी मैदान में पूरी व्यवस्था की गई है।
Article Advertisement
Business
दुर्गा पूजा में हाई अलर्ट पर प्रशासन, पटना में 230 जगहों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
दुर्गा पूजा में हाई अलर्ट पर प्रशासन, पटना में 230 जगहों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा और दशहरा के मौके पर किसी भी सुरक्षा चूक से बचने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। दशहरा को देखते हुए पटना शहर और नजदीकी इलाकों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। शहर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
